Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में 10 केंद्रों पर होगी पुलिस भर्ती परीक्षा:3 दिन दो पालियों में होगी, केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती की गई

    1 hour ago

    2

    0

    औरैया में उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिलाधिकारी बृजेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों और केंद्र व्यवस्थापकों ने हिस्सा लिया। जिलाधिकारी ने बताया कि यह परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। जनपद में कुल 10 परीक्षा केंद्रों पर यह लिखित परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि परीक्षा को सकुशल, निर्विघ्न, निष्पक्ष और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए हर स्तर पर सतर्कता बरती जाएगी। इसके लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट और अतिरिक्त सहायक केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती कर दी गई है। प्रश्न पुस्तिकाओं को कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने और वापस लाने के लिए भी सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। जिलाधिकारी ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि 7 जून को सुबह 7 बजे से परीक्षा की रिहर्सल में अनिवार्य रूप से भाग लें। इससे परीक्षा के दिन आने वाली व्यवहारिक समस्याओं को पहले ही पहचान कर उनका समाधान किया जा सकेगा। पुलिस अधीक्षक ने सभी ड्यूटी पर तैनात मजिस्ट्रेटों और केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश पुस्तिका का गंभीरता से अध्ययन करने को कहा। उन्होंने यह भी सलाह दी कि किसी भी भ्रम की स्थिति को अभी से स्पष्ट कर लिया जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'यहां सवाल पूछने पर समाधान नहीं, निष्कासन मिलता है':LU में छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में चौथे दिन धरना जारी, नीरज जैन भी पहुंचे
    Next Article
    मेरठ कॉलेज में पेड़ों पर लगाए गए QR कोड:विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण किया गया, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment