Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इस बड़े कमरे में बैठ पुतिन ने लिया मोदी का नाम, अचानक सब हैरान!

    3 hours from now

    2

    0

    रूस के राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन ने इस बड़े हॉल में बैठकर भारत और पीएम मोदी को लेकर जो बयान दिया है वो अपने आप में बहुत कुछ कहता है। यह बयान भले ही इस हॉल में दिया गया हो लेकिन इसकी आवाज अब पूरी दुनिया में गूंज रही है। भारत में कांग्रेस पार्टी और विपक्षी दल ये बयान सुनकर बेचैन हो जाएंगे। कुछ घंटों पहले ही राहुल गांधी ने कहा था कि भारत में एक बड़ी आर्थिक सुनामी आने वाली है। अब आप इसे संयोग ही कहिए कि रूस के राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन ने ही राहुल गांधी के दावों को मिट्टी में मिला दिया है।  हॉल में बैठी दुनिया की बड़ी-बड़ी न्यूज़ एजेंसियां जिनमें भारत की पीटीआई भी शामिल थी। इन सभी को जवाब देते हुए पुतिन ने कहा कि यहां आए सभी लोगों को एक बात पता होनी चाहिए। वो बात यह है कि भारत इस वक्त दुनिया की लीडिंग इकॉनमीज में से एक है। इसे भी पढ़ें: China के फुल कंट्रोल में है पाकिस्तान? पुतिन ने कुछ ऐसा जवाबभारत दुनिया में सबसे ज्यादा इकोनॉमिक ग्रोथ रेट दिखा रहा है। यह कोई अचानक से होने वाली बात नहीं है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार की कड़ी मेहनत का नतीजा है। पुतिन ने आगे कहा कि इस वक्त दुनिया में सिर्फ चार टॉप देश हैं। इनमें चीन, अमेरिका, भारत और रूस शामिल हैं। पुतिन ने कहा कि हम चारों ने सभी यूरोपीय देशों और जापान तक को पीछे छोड़ दिया है। इसके बाद पुतिन ने कहा कि अमेरिका कुछ मामलों में भारत पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। खासतौर पर रूस के मामले में। लेकिन अब सब यह समझ चुके हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दबाव डालना अंतरराष्ट्रीय संबंधों के लिए नुकसानदेह हो सकता है। यानी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि पीएम मोदी पर दबाव बनाना दुनिया के लिए खतरनाक हो सकता है। पुतिन ने कहा कि पीएम मोदी पर दबाव डालने का कोई फायदा नहीं होगा। भारत हमारा एक रिलायबल पार्टनर है।  इसे भी पढ़ें: Putin ने 30 साल बाद जगाया रूस का 'दैत्य', अमेरिका के 3 डिस्ट्रायर निगलने में सक्षमभारत दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और इस समय प्रभावशाली आर्थिक वृद्धि दर प्रदर्शित कर रहा है।’’ उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 100 अरब अमेरिकी डॉलर के स्तर तक पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि रूस को भारत पर पश्चिमी देशों के उस दबाव का कोई नकारात्मक प्रभाव दिखाई नहीं दिया है, जिसके तहत नयी दिल्ली से रूस के साथ अपने संबंध सीमित करने को कहा जा रहा है। उनका मानना है कि ऐसी रणनीतियां अंततः उल्टा असर डालेंगी। पुतिन ने कहा कि सभी को समझ आ गया है कि दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाले देश भारत और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर दबाव डालना अंतरराष्ट्रीय संबंधों और द्विपक्षीय संबंधों के लिए हानिकारक है। यह दबाव कहीं से भी आए, इससे फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि हमें इसका कोई नकारात्मक परिणाम नहीं दिखा।’’ रूसी राष्ट्रपति की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब कुछ पश्चिमी देशों में भारत-रूस संबंधों को लेकर असहजता बढ़ी है। अमेरिका लगातार भारत से रूसी कच्चे तेल की खरीद कम करने का आग्रह करता रहा है।  
    Click here to Read more
    Prev Article
    आतंकवाद पर रोक के बिना नहीं मिलेगा एक बूंद पानी, सिंधु जल संधि पर MEA का क्लीयर मैसेज
    Next Article
    China के फुल कंट्रोल में है पाकिस्तान? पुतिन ने कुछ ऐसा जवाब

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment