Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ कॉलेज में पेड़ों पर लगाए गए QR कोड:विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण किया गया, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    1 hour ago

    2

    0

    विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को मेरठ कॉलेज में बागवानी एवं पर्यावरण समिति की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज परिसर में स्थित विभिन्न पेड़ों पर क्यूआर कोड लगाए गए, जिससे छात्र-छात्राएं और अन्य लोग पेड़ों से जुड़ी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कॉलेज के प्राचार्य प्रो. युद्धवीर सिंह, बागवानी एवं पर्यावरण समिति की संयोजिका प्रो. रश्मि मिश्रा तथा अक्षय इंडिया फाउंडेशन के संस्थापक चेतन कुमार ने किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर जोर देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। अक्षय इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित वृक्षारोपण अभियान में शिक्षकों, छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में कॉलेज परिसर को हराभरा बनाने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल दिया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रो. के.के. गुप्ता, डॉ. अमित तोमर, डॉ. श्वेता जैन, पुष्पेंद्र, निधि सिंह का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर आईक्यूएसी संयोजिका प्रो. अर्चना सिंह, डीन प्रो. सीमा पवार, प्रो. चंद्रशेखर, प्रो. अनिल, प्रो. नीरज कुमार, प्रो. सीमा सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। अक्षय इंडिया फाउंडेशन की ओर से संस्थापक चेतन कुमार, सह-संस्थापक निशांत पांडेय, अमित भट्ट, ओमवीर सिंह और अर्चित शर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में शामिल हुए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया में 10 केंद्रों पर होगी पुलिस भर्ती परीक्षा:3 दिन दो पालियों में होगी, केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती की गई
    Next Article
    रामपुर में मानवाधिकार मामले में लापरवाही पर एक्शन:डीएम ने एक कर्मचारी को सस्पेंड किया, तीन पर अन्य कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment