Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा में ट्रक में घुसी कार, 4 की मौत:दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए हादसे में दो घायल, मरने वाले लोगों में तीन पश्चिम बंगाल के

    15 hours ago

    1

    0

    अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र में मंगलवार रात नेशनल हाईवे-9 पर दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा खियालीपुर ढाल के पास उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार कार को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि वैगनआर कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और लंबा जाम लग गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कार चालक को संभवतः नींद की झपकी आ गई, जिसके चलते वाहन अनियंत्रित होकर आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गया। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। देखिए दो तस्वीरें… चार की मौत, दो घायल हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, मृतकों में तीन लोग पश्चिम बंगाल के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जबकि एक व्यक्ति उत्तर प्रदेश के बरेली का निवासी था। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा हाईवे पर भीषण हादसा, चार की मौत:दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर वैगन-R को वाहन ने टक्कर मारी, दो घायल
    Next Article
    आज दवा बाजार बंद:ऑनलाइन बिक्री के विरोध में यूपी में मेडिकल स्टोर्स शटर डाउन, एमरजेंसी में मिलेगी दवाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment