Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा हाईवे पर भीषण हादसा, चार की मौत:दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर वैगन-R को वाहन ने टक्कर मारी, दो घायल

    13 hours ago

    1

    0

    अमरोहा जनपद के गजरौला थाना क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर मंगलवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, गजरौला कोतवाली क्षेत्र के खियालीपुर ढाल के पास एक तेज रफ्तार वेगनर कार को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में तीन लोग पश्चिम बंगाल के निवासी बताए जा रहे हैं, जबकि एक व्यक्ति उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाला था। हादसे में घायल हुए दोनों लोगों को गंभीर हालत में हायर सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर अफरा-तफरी मच गई और लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। खबर अपडेट की जा रही है….
    Click here to Read more
    Prev Article
    जेल से छूटने के बाद लंबा काफिला निकलना पड़ा भारी:गोंडा पुलिस ने सपा नेता के हत्यारे को भेजा जेल, हाईकोर्ट से जमानत की शर्तों का उल्लंघन
    Next Article
    अमरोहा में ट्रक में घुसी कार, 4 की मौत:दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए हादसे में दो घायल, मरने वाले लोगों में तीन पश्चिम बंगाल के

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment