Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेरिका के सीएटल में फूड फेस्टिवल के दौरान गोलीबारी में तीन लोगों की मौत, गिरोह से जुड़ा हो सकता है मामला

    19 minutes from now

    1

    0

    सीएटल, 28 जुलाई (एपी) अमेरिका के सीएटल शहर स्थित ऐतिहासिक टावर ‘स्पेस नीडल’ के पास एक ‘फूड फेस्टिवल’ में सप्ताहांत हुई गोलीबारी में कम से कम तीन संदिग्ध शामिल थे। इस घटना में मारे गए तीन लोगों में एक संदिग्ध भी था। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।सीएटल की एक किशोर अदालत में दाखिल दस्तावेज में पुलिस ने कहा कि उनका मानना है कि गोली चलाने वाले कम से कम तीन लोग थे। इनमें 15 वर्षीय आरोपी, उसका एक परिचित जिसकी घटनास्थल पर मौत हो गई, और कम से कम एक अन्य अज्ञात संदिग्ध शामिल है। सीएटल पुलिस विभाग की जांच शाखा की सहायक प्रमुख निकोल पॉवेल ने सोमवार दोपहर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जांचकर्ताओं को संदेह है कि यह गोलीबारी गिरोह से जुड़ी हो सकती है, जिसमें दो समूहों ने एक-दूसरे पर गोलियां चलाईं।मारे गए संदिग्ध की उम्र 19 वर्ष थी। एक न्यायाधीश ने 15 वर्षीय आरोपी को हथियार संबंधी अपराधों और हमले की जांच के लिए हिरासत में रखने का आदेश दिया। किंग काउंटी अभियोजक कार्यालय ने कहा कि उसे बुधवार को सीएटल पुलिस द्वारा मामला सौंपे जाने की उम्मीद है, जिसके बाद आरोप तय करने का फैसला किया जाएगा।‘स्पेस नीडल’ के पास रविवार शाम आयोजित एक ‘फूड फेस्टिवल’ के दौरान गोलीबारी की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। ‘सिएटल सेंटर’ में खाद्य महोत्सव ‘बाइट ऑफ सिएटल’ का आयोजन किया गया था और उसी वक्त यह घटना हुई। इस वार्षिक खाद्य महोत्सव की शुरुआत 1982 में हुई थी।आयोजकों की वेबसाइट के अनुसार, इस तीन दिवसीय आयोजन में हर वर्ष लगभग 3.5 लाख लोग आते हैं और भोजन, पेय पदार्थों और सामुदायिक उत्सव का आनंद उठाते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिका में नया नियम लागू, अब कुछ श्रेणी के शरणार्थियों को सीधे आव्रजन अदालतों में भेजा जाएगा
    Next Article
    अमेरिका और ईरान के बीच हमले रुकने के बाद मध्यस्थों ने बातचीत बहाल कराने के प्रयास तेज किए

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment