Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेरिका में नया नियम लागू, अब कुछ श्रेणी के शरणार्थियों को सीधे आव्रजन अदालतों में भेजा जाएगा

    1 hour from now

    1

    0

    (सागर कुलकर्णी) (अतिरिक्त जानकारी के साथ) वाशिंगटन, 28 जुलाई अमेरिका ने एक नया नियम लागू किया है जिसके तहत कुछ श्रेणी में शरण चाहने वाले आव्रजकों को आव्रजन अधिकारियों के प्रारंभिक साक्षात्कार के बिना सीधे आव्रजन न्यायालयों में भेजा जाएगा। यह नियम मंगलवार को तत्काल प्रभाव से लागू हो गया जिसका उद्देश्य अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) के समक्ष लंबित आवेदकों की 14 लाख अर्जियों का जल्द से जल्द निपटारा करना है। यूएससीआईएस के निदेशक जोसेफ एडलो ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा,‘‘ अमेरिका की शरण (आश्रय) प्रणाली उन लोगों की सुरक्षा के लिए बनाई गई है जिन्हें वास्तव में उत्पीड़न का भय है।यह नया नियम यह सुनिश्चित करने में मदद करेगा कि संसाधनों का उपयोग ऐसे दावों के समयबद्ध निपटारे के लिए किया जाए, न कि उन लोगों पर जो इस व्यवस्था का फायदा उठाना चाहते हैं।’’ यूएससीआईएस ने कहा कि फिलहाल शरण संबंधी आवेदनों पर निर्णय लेने का अधिकार यूएससीआईएस और न्याय विभाग के अधीन आव्रजन न्यायाधीशों, दोनों के पास है। यूएससीआईएस उन विदेशी नागरिकों के अफर्मेटिव शरण’ आवेदनों का निपटारा करता है, जिनके खिलाफ निर्वासन की कार्यवाही शुरू नहीं हुई है। वहीं, आव्रजन न्यायाधीश उन विदेशी नागरिकों के डिफेंसिव शरण’ आवेदनों पर फैसला सुनाते हैं, जिनके खिलाफ निर्वासन की कार्यवाही पहले से चल रही होती है।’’ यह बदलाव ‘अफर्मेटिव शरण’ आवेदनों पर लागू होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    POJK में Pakistan ने बर्बरता की सारी हदें लांघीं, प्रदर्शनकारियों को गोलियों से भूना, जनता का विरोध और भड़का
    Next Article
    अमेरिका के सीएटल में फूड फेस्टिवल के दौरान गोलीबारी में तीन लोगों की मौत, गिरोह से जुड़ा हो सकता है मामला

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment