Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेरिका में Doval और Goyal को समन, पन्नू केस और सियांग बांध पर बड़ी खबरें

    2 hours ago

    1

    0

    भाषा की विभिन्न फाइल से शनिवार शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :-वि8 अमेरिका भारत पन्नू अमेरिकी अदालत ने पन्नू मामले में डोभाल और गोयल को समन भेजा वाशिंगटन, अमेरिका की एक अदालत ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और ‘रिसर्च एंड एनालिसिस विंग’ (रॉ) के पूर्व प्रमुख सामंत गोयल को खालिस्तानी अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू से जुड़े एक मामले में समन भेजा है।प्रादे87 बिहार लीड मोदी बिहार अब घोटालों और अपराध के बजाय विकास के लिए जाना जाता है : प्रधानमंत्री मोदी वैशाली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को बिहार में विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद)-कांग्रेस गठबंधन पर तीखा हमला करते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के शासन में राज्य अब घोटालों और अपराधों के बजाय विकास तथा निवेश के लिए सुर्खियों में रहता है।दि3 कांग्रेस परिसीमन ‘विकसित भारत’ का लक्ष्य हासिल होने तक लोकसभा की मौजूदा सीटों की व्यवस्था रहे बरकरार: कांग्रेस नयी दिल्ली, कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि देश के हित में लोकसभा की मौजूदा सदस्य संख्या और राज्यों के बीच सीटों का बंटवारा बरकरार रखा जाना चाहिए तथा महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण लागू किया जाना चाहिए।प्रादे101 अरुणाचल दूसरी लीड शाह सियांग बांध परियोजना को लेकर लोगों की चिंताओं का बातचीत से समाधान किया जाएगा : शाह ईटानगर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अरुणाचल प्रदेश की सियांग घाटी के लोगों को शनिवार को आश्वासन दिया कि 11,200 मेगावाट की प्रस्तावित सियांग अपर बहुउद्देशीय परियोजना (एसयूएमपी) को लेकर उनकी चिंताओं का बातचीत के जरिए समाधान किया जाएगा।प्रादे107 उप्र अखिलेश अधिकारी उप्र विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के पदाधिकारियों की तरह काम कर रहे कुछ सरकारी अधिकारी : अखिलेश लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में कुछ सरकारी अधिकारी विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पदाधिकारियों की तरह काम कर रहे हैं।प्रादे85 उत्तराखंड योगी मां लीड अंत्येष्टि उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां का हरिद्वार में हुआ अंतिम संस्कार हरिद्वार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शनिवार को यहां अंतिम संस्कार किया गया।प्रादे77 मप्र कांग्रेस पूर्व मंत्री मप्र में 2020 में कांग्रेस सरकार के पतन के लिए कमलनाथ, दिग्विजय बराबर के जिम्मेदार: पूर्व मंत्री अजय सिंह भोपाल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अजय सिंह उर्फ राहुल भैया ने दावा किया कि 2020 में कांग्रेस सरकार के पतन के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बराबर के जिम्मेदार थे।प्रादे103 झारखंड मौसम लीड उड़ान चक्रवात ‘अकवान’ से बिगड़े मौसम के कारण रांची हवाई अड्डे पर 20 उड़ानें रद्द रांची, चक्रवात ‘अकवान’ के प्रभाव से खराब मौसम के कारण शनिवार को रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर कम से कम 20 उड़ानें रद्द कर दी गईं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।दि22 दिल्ली अदालत डीएमआरसी पेड़ डीएमआरसी ने काटे गए पेड़ों को बिना मंजूरी दूसरी जगह लगाया, दिल्ली सरकार ने उच्च न्यायालय को बताया नयी दिल्ली, दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया गया है कि डीएमआरसी ने भूमिगत मेट्रो के निर्माण के लिए हटाए गए 180 पेड़ वन विभाग की मंजूरी लिए बिना दूसरी जगह लगा दिए हैं।प्रादे49 केरल खेल मंत्री एसआईटी मेस्सी के कार्यक्रम में अनियमितताओं के मामले में केरलम के पूर्व खेल मंत्री को आरोपी बनाया गया कोच्चि, लियोनेल मेस्सी की अगुवाई वाली अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम को केरलम लाने की कोशिशों में कथित अनियमितताओं की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने शनिवार को राज्य के पूर्व खेल मंत्री वी. अब्दुरहमान और दो अन्य लोगों को मामले में आरोपी बनाया है।अर्थ2 भारत फिनलैंड स्टार्टअप भारत और फिनलैंड स्टार्टअप सहयोग के जरिये आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के इच्छुक: राजदूत नयी दिल्ली, भारत में फिनलैंड के राजदूत मिक्को किविकोस्की ने कहा कि भारत और फिनलैंड अपने स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र के बीच संबंधों को मजबूत करके और आपसी निवेश को बढ़ावा देकर आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देना चाहते हैं।खेल31 खेल बैडमिंटन लीड भारत सात्विक-चिराग की जोड़ी और लक्ष्य हांगकांग ओपन के सेमीफाइनल में हारकर बाहर कोवलून, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी और लक्ष्य सेन के शनिवार को सेमीफाइनल में हारने से हांगकांग ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Rajasthan में दो बजट घोषणाओं के बाद भी नहीं हुए Khel Games, Ashok Gehlot ने उठाए सवाल
    Next Article
    केरलम में Endosulfan पीड़ितों की मासिक सहायता 1,700 से बढ़कर हुई 2,200 रुपये

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment