Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Rajasthan में दो बजट घोषणाओं के बाद भी नहीं हुए Khel Games, Ashok Gehlot ने उठाए सवाल

    2 hours ago

    2

    0

    राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार लगातार दो बार बजट में घोषणा करने के बावजूद खेलो राजस्थान-- यूथ गेम्स का आयोजन कराने में विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि खिलाड़ी दो साल से अधिक समय से इंतजार कर रहे हैं, जबकि सरकार कागजी कार्यवाही में उलझी हुई है। गहलोत ने सोशल मीडिया पर अपनी वीडियो श्रृंखला बजट फाइल्स की दूसरी कड़ी में इस योजना की स्थिति का जिक्र किया।इस योजना के तहत ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर हर साल खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने की परिकल्पना की गई थी। वीडियो में दिखाए गए दस्तावेजों के अनुसार, जुलाई 2024 के बजट में इस योजना की घोषणा की गई थी और इसके लिए सालाना 50 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रावधान किया गया था। फरवरी 2026 के बजट में भी इस घोषणा को दोहराया गया।इस बार प्रस्तावित खेलों का दायरा ग्राम पंचायत स्तर तक बढ़ाया गया और इसके लिए भी 50 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि दो बार घोषणा और सालाना खर्च का प्रस्ताव होने के बावजूद खेलों का एक भी संस्करण आयोजित नहीं किया गया, जबकि भाजपा सरकार के कार्यकाल के तीन साल पूरे होने वाले हैं। गहलोत ने कहा, भाजपा सरकार घोषणाएं करने में कभी देरी नहीं करती, लेकिन उसे खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने में दो साल और चार महीने लग गए।उन्होंने इसकी तुलना कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में आयोजित राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेलों से की और दावा किया कि उनमें 50 लाख से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया था। गहलोत ने जुलाई 2024 में घोषित 50 करोड़ रुपये की राशि के इस्तेमाल, खेलों का पहला वार्षिक आयोजन नहीं कराने के कारणों और प्रतियोगिताओं का इंतजार कर रहे खिलाड़ियों के बर्बाद हुए समय के लिए जवाबदेही पर सवाल उठाए। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से पूछा कि वर्ष 2024 के बजट में घोषित राशि में से कितनी रकम खर्च की गई और उसका इस्तेमाल किन कार्यों में हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Chandel में जहरीली शराब से 15 की मौत, 150 मरीज Shija Hospital में भर्ती, जांच के आदेश
    Next Article
    अमेरिका में Doval और Goyal को समन, पन्नू केस और सियांग बांध पर बड़ी खबरें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment