Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान, FBI ने प्लान का किया भंडाफोड़! ट्रंप हैरान

    3 hours from now

    1

    0

    इतिहास गवाह है। जंग चाहे अमेरिका कहीं भी लड़े उसकी अपनी जमीन पर एक गोली भी नहीं चलती। सेकंड वर्ल्ड वॉर को छोड़ दें तो पाल हर्बर पर जापानी हमले के अलावा कभी भी अमेरिका की जमीन पर कोई भी हमला नहीं हुआ। आतंकी हमले हुए हैं लेकिन कोई देश सैन्य हमला नहीं कर पाया। लेकिन अब अमेरिका की खुफिया ब्यूरो की नींद उड़ गई है। उसने अपनी रिपोर्ट में साफ शब्दों में यह कह दिया है कि ईरान अमेरिका की जमीन पर बड़ा हमला करने वाला है। यानी सीधे अमेरिका की मुख्य भूमि पर हमला। मिडिल ईस्ट में भड़की जंग अब एक नए मोड़ पर पहुंचती दिख रही है क्योंकि अब खतरा सीधे अमेरिका की धरती तक पहुंचने की चेतावनी दी जा रही है। इसे भी पढ़ें: Trump की 'आज देखो' वाली धमकी, Iran की पलटवार की हुंकार, Middle East में टेंशन अपने चरम परइंटेलिजेंस इनपुट के मुताबिक ईरान अब ऐसा हमला प्लान कर सकता है जो सीधे अमेरिका के दिल पर स्ट्राइक होगा। आशंका तो यह भी है कि समुद्र में मौजूद किसी भी जहाज से ड्रोन लॉन्च करने के कैलिफोर्निया के वेस्ट कोस्ट को टारगेट किया जा सकता है। और अगर ऐसा होता है तो यह सिर्फ हमला नहीं होगा बल्कि अमेरिका की होम लैंड सिक्योरिटी के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है। जिसमें अमेरिका मिट्टी में भी मिल सकता है। तो ताज्जुब की बात नहीं होगी। एफबीआई का यह हाई अलर्ट टू अमेरिका इस जंग का सबसे घातक अलर्ट साबित हो सकता है। एफबीआई ने चेतावनी दे दी है कि ईरान से जुड़े नेटवर्क अमेरिका के वेस्ट कोस्ट को टारगेट कर सकते हैं। इसे भी पढ़ें: 'उसका लाइफ- इंश्योरेंस न कराएं', नेतन्याहू ने जारी किया ईरान के नये सुप्रीम लीडर का डेथ वॉरंट! बोले- Mojtaba Khamenei की मौत तयकुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक एक संभावित अटैक सिनेरियो यह हो सकता है कि समुद्र में खड़े किसी जहाज से कॉम्बैट ड्रोंस लॉन्च किए जाएं और उन्हें कैलिफोर्निया के ओर भेज दिया जाए। यानी हमला सीधे अमेरिका की सीमा के बाहर से शुरू होगा। लेकिन उसका असर अमेरिकी शहरों तक पहुंच सकता है। और इसी खतरे को देखते हुए यूएस सिक्योरिटी एजेंसीज अब हाई अलर्ट पर पहुंच चुकी हैं। दरअसल कैलिफोर्निया के प्रशासन ने यह साफ कर दिया है कि राज्य किसी भी इमरजेंसी सिचुएशन से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। दरअसल अमेरिका, इजराइल, ईरान के बीच बढ़ते मिलिट्री टेंशंस ने इस खतरे को और भी गंभीर बना दिया है। क्योंकि डिफेंस एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर ड्रोन समुद्र से लॉन्च किया जाता है तो उन्हें ट्रैक करना और इंटिसिपेट करना काफी मुश्किल हो जाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    परमाणु तबाही की आहट! Turkey के Incirlik Airbase पर ईरानी मिसाइल अटैक, वहीं रखे हैं अमेरिका के एटमी बम, गूँजे सायरन
    Next Article
    'उसका लाइफ- इंश्योरेंस न कराएं', नेतन्याहू ने जारी किया ईरान के नये सुप्रीम लीडर का डेथ वॉरंट! बोले- Mojtaba Khamenei की मौत तय

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment