Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जंग के बीच ट्रंप को किम ने ललकारा, ईरान वॉर में नार्थ कोरिया की अमेरिका को दो टूक

    3 hours from now

    1

    0

    ईरान से युद्ध लड़ रहे अमेरिका को उत्तर कोरिया की तरफ से चेतावनी दे दी गई। चेतावनी उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन ने किम जोंग उनकी बहन ने दी। उन्होंने अमेरिका ही नहीं बल्कि दक्षिण कोरिया पर भी अपना गुस्सा निकाला। दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया एक दूसरे के पड़ोसी हैं। दोनों की आपस में युद्ध लड़ाई है। दुश्मनी चल रही है दशकों से। लेकिन दक्षिण कोरिया के साथ अमेरिका खड़ा है। वो उसका सहयोगी है। ईरान से चल रही जंग के बीच ही अमेरिका ने दक्षिण कोरिया की सेना के साथ मिलकर एक ड्रिल शुरू कर दी। यानी एक तरफ तो अमेरिका पश्चिम एशिया में जंग लड़ रहा है ईरान से। दूसरी तरफ वो युद्ध अभ्यास करने में भी जुट गया। हालांकि ये युद्धभ्यास ईरान की जमीन से जमीन से बहुत दूर शुरू किया गया। हजारों किलोमीटर दूर दक्षिण कोरिया की धरती पर इस ड्रिल में अमेरिका और दक्षिण कोरिया के सैकड़ों सैनिक शामिल हुए और उन्होंने दुश्मन को मार गिराने का अभ्यास किया। इसे भी पढ़ें: Iran के बाद Kim टारगेट पर? उधर नॉर्थ कोरिया ने युद्धपोत से दागी क्रूज मिसाइल, बेटी के साथ किम जोंग भी रहे मौजूदहालांकि ये कोई नई बात नहीं है जब इन दोनों देशों ने एक साथ सैन्य अभ्यास किया। वो पहले भी अपनी सैन्य तैयारियों को परखते रहते हैं। लेकिन अमेरिका और दक्षिण कोरिया के सैन्य अभ्यास को उत्तर कोरिया अपने लिए खतरा बताता रहा है। उसका कहना है कि दक्षिण कोरिया और अमेरिका मिलकर उत्तर कोरिया के खिलाफ जंग की तैयारी कर रहे हैं। उस पर हमला करना चाहते हैं। इसी बीच अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने 11 दिन तक चलने वाला चलने वाले साझा युद्ध अभ्यास की शुरुआत कर दी। इस पर उत्तर कोरिया गुस्से से आग बबूला हो गया। उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उनकी बहन किम यो जोंग बुरी तरह भड़क गई। उन्होंने अमेरिका और दक्षिण कोरिया की ड्रिल की आलोचना की। किम यो जोंग का कहना है कि दुनिया के कई देश पहले ही युद्ध लड़ रहे हैं। इन युद्धों की वजह से दुनिया की सुरक्षा पहले ही खतरे में है। ऐसे में अमेरिका और दक्षिण कोरिया की ड्रिल कोरियाई प्रायद्वीप में भी तनाव बढ़ा सकती है। वहां भी जंग के हालात बन सकते हैं। इसीलिए किम जोंग उनकी बहन ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया के साझा युद्ध अभ्यास का विरोध किया। इसे भी पढ़ें: Trump शुरू करने वाले थे 'ऑपरेशन प्योंगयांग', किम ने निकाल दिया 5000 टन का युद्धपोत, अमेरिका के छूटे पसीनेकिमियो जोंग को उत्तर कोरिया में काफी ताकतवर माना जाता है। वह अपने भाई यानी किम जोंग उन के बाद उत्तर कोरिया के सबसे शक्तिशाली चेहरों में गिनी जाती हैं। उन्होंने अमेरिका और दक्षिण कोरिया को चेतावनी दी। साफ कह दिया कि अगर दोनों देशों की ड्रिल से उत्तर कोरिया को जरा भी खतरा हुआ तो जोरदार पलटवार होगा। ऐसा पलटवार जो दुश्मन की कमर तोड़ कर रख दे। यानी उत्तर कोरिया ने एक ही सांस में अपने कट्टर दुश्मन दक्षिण कोरिया के साथ-साथ अमेरिका को भी ललकारा। इतना ही नहीं वो पश्चिम एशिया में छिड़ी जंग के मामले में भी अमेरिका के विरोधी खेमे में खड़ा नजर आया क्योंकि उत्तर कोरिया ने ईरान में सुप्रीम लीडर की कमान संभालने वाले मुस्तबा खामनई का समर्थन कर दिया।  
    Click here to Read more
    Prev Article
    Assam में विकास का महाकुंभ! PM मोदी आज पहुंचेंगे कोकराझार, विधानसभा चुनाव से पहले 47,600 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
    Next Article
    परमाणु तबाही की आहट! Turkey के Incirlik Airbase पर ईरानी मिसाइल अटैक, वहीं रखे हैं अमेरिका के एटमी बम, गूँजे सायरन

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment