Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेरिका में सिख व्यक्ति का शव मिला:2 दिन पहले गुरुद्वारा साहिब से किडनेप हुआ था, जबरन कार में बैठाकर ले गए थे आरोपी

    8 hours ago

    1

    0

    अमेरिका के ट्रेसी शहर के गुरुद्वारे से किडनेप हुए सिख व्यक्ति का आज शव मिला है। मौत किन कारणों से हुई, पुलिस इसकी जांच कर रही है। मृतक की पहचान अवतार सिंह (57) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से लुधियाना के रहने वाले हैं और कई साल से कैलिफोर्निया में परिवार सहित रह रहे हैं। दमदमी टकसाल के प्रमुख बाबा हरनाम सिंह धुमा ने शनिवार शाम को अपने फेसबुक पेज पर यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि उनका शव मिल गया है। वह ट्रेसी स्थित गुरुद्वारा साहिब में रसोइए के रूप में सेवा करते थे और परिसर में ही रहते थे। परिवार ने सैन जोआक्विन काउंटी शेरिफ ऑफिस में उनके लापता होने की शिकायत दर्ज की थी। जिसके बाद पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिली थी, जिसमें सफेद रंग की एसयूवी और गहरे कपड़े पहने तीन व्यक्ति अवतार सिंह को जबरन ले जाते दिखाई दे रहे थे। 17 फरवरी को हुए थे किडनेप पुलिस के अनुसार, 17 फरवरी को शाम 8:52 बजे लापता होने की सूचना मिलने पर टीम डब्ल्यू ग्रांट लाइन रोड के 16000 ब्लॉक में पहुंची। पुलिस ने अवतार सिंह और संदिग्ध एसयूवी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जारी कर लोगों से जानकारी देने की अपील की है। फिलहाल उनकी तलाश की जा रही है। अवतार सिंह को जबरन एक्सयूबी में बैठाया अमेरिकी पुलिस के अुनसार, एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिससे पता चला है कि तीन अज्ञात लोगों ने अवतार सिंह को जबरन कार में बैठाया और उसके बाद वहां से चले गए। अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पत्नी ने जुड़वा तीन बच्चों को जन्म दिया था पुलिस ने अवतार सिंह की जो पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली है। उस पर बड़ी संख्या में लोग कमेंट कर रहे हैं। कमेंट में लोग उनकी तरफ से गुरुद्वारा साहिब में की जाने वाली सेवा की प्रशंसा कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग लिख रहे हैं कि इनकी पत्नी ने तीन महीने पहले ही जुड़वा तीन बच्चे को जन्म दिया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:हॉन्गकॉन्ग सरकार अग्निकांड पीड़ितों के 1700 जले फ्लैट खरीदेगी, बदले में नकद या नया फ्लैट देगी
    Next Article
    टीचर के सुसाइड का VIDEO, बोला-BSA ऑफिस के अधिकारी जिम्मेदार:बच्चों-पत्नी के लिए जीना चाहता था; गोरखपुर में फंदे से लटका

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment