Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरनाथ यात्रियों की बस दुर्घटनाग्रस्त होने पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जताई चिंता, दिए बेहतर इलाज के निर्देश

    3 hours from now

    1

    0

    श्रीनगर, 28 जुलाई जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को गांदरबल जिले में अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं को ले जा रही बस के दुर्घटनाग्रस्त होने पर चिंता जताई और अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। अधिकारियों के अनुसार, गांदरबल जिले के कंगन इलाके में मंगलवार को एक तेज रफ्तार बस के सड़क से फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 39 श्रद्धालु घायल हो गए। उन्होंने बताया कि चालक के मोड़ पर नियंत्रण खो देने के बाद बस हरिगनवान में एक खाली मकान पर जा गिरी।हादसे में मकान को काफी नुकसान पहुंचा, लेकिन इसकी वजह से बस सिंध नदी में गिरने से बच गई। मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ने कंगन के गुंद में हुए सड़क हादसे पर गहरी चिंता व्यक्त की है। इस हादसे में अमरनाथ यात्रा पूरी कर श्रीनगर लौट रहे कई श्रद्धालु घायल हुए हैं।’’ मुख्यमंत्री ने घायलों को हरसंभव बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री सकीना इटू को शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसकेआईएमएस) जाकर घायलों के इलाज की निगरानी करने के लिए भेजा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीडीपी अनुच्छेद-370 की बहाली की मांग को लेकर पांच अगस्त को करेगी शांतिपूर्ण प्रदर्शन: महबूबा मुफ्ती
    Next Article
    महाराष्ट्र के ठाणे में मानसून के दौरान बारिश से जुड़ी घटनाओं में 18 लोगों की मौत, 790 से अधिक प्रभावित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment