Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाराष्ट्र के ठाणे में मानसून के दौरान बारिश से जुड़ी घटनाओं में 18 लोगों की मौत, 790 से अधिक प्रभावित

    3 hours from now

    1

    0

    ठाणे, 28 जुलाई महाराष्ट्र के ठाणे जिले में जारी मानसून के दौरान बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि भूस्खलन, दीवार गिरने और बाढ़ के कारण 790 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। जिला प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार, इनमें से दो मौतें सोमवार को दर्ज की गईं।जिला प्रशासन की रिपोर्ट में कहा गया है कि मौजूदा मानसून के दौरान जिले में बारिश से जुड़ी विभिन्न घटनाओं में 17 लोग घायल हुए हैं। मुंबई से सटे इस जिले में इस महीने कई दिनों तक भारी बारिश हुई, जिसके कारण विभिन्न इलाकों में दीवार गिरने और जलभराव की घटनाएं सामने आईं। रिपोर्ट के अनुसार, 24 जुलाई से अब तक बाढ़ में बहने और जलाशयों में डूबने से चार लोग लापता हैं, जिनका पता लगाने के लिए प्रयास जारी हैं।रिपोर्ट में कहा गया कि भूस्खलन, दीवार गिरने, नदियों में बाढ़ और बारिश से जुड़ी अन्य आपदाओं के कारण 229 परिवारों के कुल 797 लोग प्रभावित हुए हैं। इन लोगों को राहत शिविरों में ठहराया गया है। भारी बारिश के कारण कुल 187 मकान या तो पूरी तरह ढह गए हैं या वे आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गये।इसके अलावा तेज बारिश और हवाओं की वजह से पांच झोपड़ियां, एक सामुदायिक भवन और एक आंगनवाड़ी केंद्र भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, खराब मौसम के दौरान जिले में तीन मुर्गी पालन केंद्र को भी नुकसान पहुंचा है। जिला प्रशासन प्रभावित इलाकों में राहत और पुनर्बहाली के कार्य लगातार जारी रखे हुए है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरनाथ यात्रियों की बस दुर्घटनाग्रस्त होने पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जताई चिंता, दिए बेहतर इलाज के निर्देश
    Next Article
    अरुणाचल प्रदेश: ईटानगर में चोरी के 11 दोपहिया वाहन बरामद, दो नाबालिगों समेत छह लोग गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment