Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमृत-भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर मामा-भांजे की मौत:सूरत से काम करके घर लौट रहे थे दोनों, बीमार भांजे को साथ ला रहे थे मामा

    12 hours ago

    1

    0

    औरैया के अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय शनिवार सुबह मामा-भांजे की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। दोनों सूरत में काम करते थे गुरुवार को वहां से घर लौट रहे थे। हादसा सुबह करीब 6:15 बजे हुआ। ट्रैक पार करते समय कानपुर की ओर जा रही अमृत भारत एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों उछलकर करीब 50 मीटर दूर जा गिरे। घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों ने घटना की जानकारी जीआरपी को दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने दोनों के शवों को अपने कब्जे में ले लिया। तालाशी में मिले पहचान पत्र के बाद परिवार के लोगों को घटना की सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों की शिनाख्त की। घटना जिला मुख्यालय से 35 किमी दूर अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग फाटक संख्या 13-बी की है। सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला फफूंद थाना के नगला रामलाल के रहने वाले राजू (32) सूरत में एक कपड़ा फैक्ट्री में काम करते थे। राजू की तीन साल पहले ही नेहा (30) से शादी हुई थी। राजू अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता जयवीर सिंह बाहर रहकर ट्रक चलाते हैं। उनका दो साल का एक बेटा कन्हैया है। शादी के बाद से ही राजू कमाने के लिए अपने मामा कृष्ण (35) के साथ कमाने के लिए सूरत चला गया था। पुलिस के मुताबिक, राजू अपने मामा कृष्ण के साथ शुक्रवार को ट्रेन से अपने घर वापस आ रहा था। राजू की कुछ दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। इसलिए उसके मामा उसे छोड़ने के लिए साथ आ रहे थे। अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग पर दोनों मेमू ट्रेन से उतरे और ट्रैक पार करने लगे। इतनी ही देर में दूसरे ट्रैक पर कानपुर की ओर जा रही अमृत भारत एक्सप्रेस आ गई। दोनों उसकी चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों उछलकर करीब 50 मीटर दूर जा गिरे। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। सूचना पर पहुंचे गैंगमैन ने रेलवे ट्रैक को क्लियर कराया। राजू की मां ने की दोनों की शिनाख्त वहीं, स्टेशन मास्टर ने घटना की जानकारी जीआरपी फफूंद को दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने दोनों के शवों को अपने कब्जे में ले लिया। तालाशी में मिले पहचान पत्र के बाद परिवार के लोगों को घटना की सूचना दी। मृतकों की पहचान के लिए मौके पर पहुंचीं राजू की मां मीना देवी ने दोनों की शिनाख्त की। कृष्ण पांच भाइयों में सबसे बड़े थे और उनकी चार बहनें भी हैं। जीआरपीएफ प्रभारी रामप्रकाश ने बताया- दो लोगो के ट्रेन के चपेट में आने से मौत होने की सूचना मिली थीं। दोनों शवों का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज जा रहा है। ----------------------------------- ये खबर पढ़ें:- पति को सांप से डसवाया, फांसी सुनते ही बेहोश हुई:जज ने फैसले में सती सावित्री, अर्धांगिनी, रक्षक का जिक्र किया, बड़ी बातें पढ़िए “अमित कश्यप की हत्या ने समाज में वैवाहिक जीवन की नींव को हिला दिया। जिस पत्नी रविता के हाथों पति अमित को रक्षा की उम्मीद थी, उसी ने पति की सांसें छीन लीं। यह पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते की निर्मम हत्या है। कलयुगी रविता ने सती सावित्री के आदर्शों को तार-तार किया।” ये बातें मेरठ के ADJ-12 जयवीर सिंह नागर ने अपने जजमेंट में लिखी हैं। उन्होंने आगे लिखा- जिस पति ने विश्वास करके उसे अपने घर की लक्ष्मी बनाया, अपने तीन बच्चों की मां बनाया। उसी पति की गर्दन को पत्नी ने अपने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर घोंट दिया। ये अपराध की जघन्यता, क्रूरता है। रविता-अमरदीप दोनों को केवल आजीवन कारावास देना पर्याप्त नहीं होगा, इसलिए दोनों को मृत्युदंड दिया जाता है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत फ्री कोचिंग:मुरादाबाद में DM ने योजना का लाभ उठाने की अपील की
    Next Article
    महानगर में मां दुर्गा की स्थापना:20 अक्टूबर को निकलेगी विसर्जन शोभायात्रा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment