Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गर्ल्स पीजी कॉलेज में वार्षिकोत्सव और सम्मान समारोह:लखनऊ में शैक्षिक, सांस्कृतिक और खेल में उत्कृष्ट छात्राओं को मिला सम्मान

    27 minutes ago

    1

    0

    लखनऊ के खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज में शनिवार को वार्षिकोत्सव और प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। इसमें शैक्षिक, सांस्कृतिक, खेल, एनसीसी और एनएसएस गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। छात्रा परिषद के नए पदाधिकारियों को भी सम्मान मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्राओं ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। प्राचार्या प्रो. अंशु केडिया ने कॉलेज की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। शैक्षिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों पर चर्चा समारोह में विभिन्न कक्षाओं में सर्वोच्च अंक हासिल करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही एनसीसी, एनएसएस, खेल और अंतर महाविद्यालयीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। अनुशासन और समग्र प्रदर्शन के लिए भी छात्राओं को सम्मान दिया गया। छात्रा परिषद ‘अपराजिता मंच’ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। परिषद के माध्यम से छात्राओं की नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी निभाने की भावना को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के ई-न्यूजलेटर, वार्षिक पत्रिका अपराजिता और पुनर्रचित कॉलेज ध्वज का विमोचन किया गया। उत्कृष्ट योगदान के लिए प्राचार्या को भी सम्मानित किया गया। स्वामी विवेकानंद के विचारों को अपनाने की अपील की कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने कहा कि भारत की शिक्षा परंपरा प्राचीन और समृद्ध रही है। नई शिक्षा नीति में भारतीय ज्ञान परंपरा को महत्व दिया गया है। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने छात्राओं से स्वामी विवेकानंद के विचारों को पढ़ने और जीवन में अपनाने की अपील की। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रो. अश्विनी कुमार मिश्रा ने कहा कि छात्राओं के साथ उनके माता-पिता का सम्मान अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। कार्यक्रम में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्राचार्या प्रो. अंशु केडिया को भी सम्मानित किया गया। प्रबंधक उत्कर्ष अग्रवाल ने आभार जताया। कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षक-कर्मचारी और विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य शामिल हुए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का मौका:12 नवंबर से 11 दिसंबर तक होंगे आवेदन, 4 जनवरी को जारी होगी फाइनल सूची
    Next Article
    संभल में अहमद खान जयंती मनाई गई:समाज सुधारक के विचारों पर चर्चा, छात्राओं ने लिया शिक्षा प्रसार संकल्प

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment