Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कॉजपा नेता Abhijeet Deepke को सशर्त जमानत, शांति बॉण्ड के उल्लंघन पर हुई थी गिरफ्तारी

    4 hours from now

    1

    0

    (फाइल फोटो के साथ) नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके को शनिवार को सशर्त जमानत दे दी गई और उनसे शांति बनाए रखने संबंधी बॉण्ड पर हस्ताक्षर करने को कहा गया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। शुक्रवार को कनॉट प्लेस में कॉजपा के ‘लहरा दो तिरंगा’ प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली के झंडेवालान स्थित घर से बाहर निकलते ही दीपके को हिरासत में ले लिया गया था।दीपके को 10 अक्टूबर को दिए गए शांति बॉण्ड का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘शांति बॉण्ड में दिए गए आश्वासन के आधार पर, उन्हें छोड़ दिया गया। हम आगे की जानकारी के लिए लिखित आदेश का इंतजार कर रहे हैं।’’ दीपके को मंदिर मार्ग पुलिस थाने में विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां उन्हें कुछ शर्तों के साथ जमानत दे दी गई।हालांकि, पुलिस ने इस घटनाक्रम पर कोई बयान जारी नहीं किया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस थाने और उसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को कनॉट प्लेस में ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के लिए एकत्र होने से पहले दीपके को दो नोटिस दिए थे।वह जैसे ही अपने घर से बाहर निकले, उन्हें एहतियातन हिरासत में ले लिया गया। शुक्रवार को शाम पांच बजे निर्धारित मार्च से पहले नोटिस देने के लिए 20 से अधिक पुलिसकर्मी दीपके के झंडेवालान स्थित आवास पर पहुंचे। पहले नोटिस में उन्हें कनॉट प्लेस के आसपास प्रदर्शन, जुलूस या रैली निकालने से रोक दिया गया था, जबकि दूसरा नोटिस विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने जारी किया था।यह दीपके और कॉजपा नेताओं सौरव दास तथा आशुतोष रांका पर लगाई गई बॉण्ड संबंधी शर्तों से जुड़ा था। दूसरे नोटिस में दोहराया गया कि तीनों को एहतियातन हिरासत में लेने के बाद अदालत में पेश किया गया था। अदालत ने उन्हें एक साल तक शांति बनाए रखने और अच्छा आचरण करने का निर्देश दिया था।दस अक्टूबर को विरोध प्रदर्शन से पहले दीपके, दास और रांका को एहतियातन हिरासत में लिया गया था और दिल्ली कैंट पुलिस थाने में विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया था। तीनों को 50-50 हजार रुपये के जमानती बांड भरने और एक साल तक शांति बनाए रखने तथा अच्छा आचरण करने का वचन देने के बाद रिहा कर दिया गया था। पुलिस ने शुक्रवार को 150 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के आरोप में कई प्राथमिकी दर्ज कीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    DK Shivakumar ने NLSIU दीक्षांत समारोह में युवा वकीलों से कहा, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करें
    Next Article
    पिछली सरकारों में भर्ती आयोगों और हर संगठन पर था माफिया का कब्जा: Yogi Adityanath

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment