Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देश-विदेश के प्रमुख घटनाक्रम: शाम 6 बजे तक की बड़ी खबरें

    5 hours from now

    1

    0

    भाषा की विभिन्न फाइल से शनिवार शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है: दि32 राहुल प्रदर्शन पुलिस मोदी व शाह जानते हैं कि जिस दिन सत्ता हाथ से गई, उनकी मनमानी की कहानी खत्म: राहुल गांधी नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ छात्राओं और महिलाओं के साथ पुलिस द्वारा कथित तौर पर की गई बदसलूकी को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह जानते हैं कि सत्ता हाथ से जाते ही उनकी मनमानी की कहानी खत्म हो जाएगी।प्रादे82 एनसीआर खाद्य विषाक्तता सपा बसपा ग्रेटर नोएडा: एक ही परिवार के पांच सदस्यों की संदिग्ध अवस्था में मौत, सपा-बसपा ने दी प्रतिक्रिया ग्रेटर नोएडा/लखनऊ, ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र के एक गांव में कथित तौर पर खाद्य विषाक्तता के कारण पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।दि15 दिल्ली बोरा दूसरी लीड दीपके नेहा बोरा रिहा, दीपके को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा: दिल्ली पुलिस नयी दिल्ली, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की अध्यक्ष नेहा बोरा को शनिवार सुबह रिहा कर दिया गया, जबकि कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके को विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (एसईएम) की अदालत में पेश किया जाएगा। दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी।प्रादे44 राजस्थान मप्र मिनी बस दूसरी लीड दुर्घटना राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 15 फुट गहरे नाले में गिरी मिनी बस, आठ लोगों की मौत कोटा/भोपाल, राजस्थान के कोटा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब छह बजे 23 यात्रियों को लेकर जा रही एक मिनी बस के 15 फुट गहरे नाले में गिरने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।दि31 कॉजपा दीपके जमानत अभिजीत दीपके को जमानत मिली, शांति बनाए रखने के बॉण्ड पर हस्ताक्षर करने को कहा गया: पुलिस सूत्र नयी दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके को शनिवार को सशर्त जमानत दे दी गई और उनसे शांति बनाए रखने संबंधी बॉण्ड पर हस्ताक्षर करने को कहा गया।दि13 आडवाणी लीड अस्पताल छाती में संक्रमण के कारण आडवाणी दिल्ली के अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को छाती में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।प्रादे63 केरलम अदालत भाजपा बरी केरलम: एसडीपीआई कार्यकर्ता की हत्या के मामले में भाजपा-आरएसएस के 21 कार्यकर्ता बरी कासरगोड (केरलम), कासरगोड की एक अदालत ने 2014 में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के कार्यकर्ता जैनुल आबिद की हत्या के मामले में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 21 कार्यकर्ताओं को यह कहते हुए बरी कर दिया कि अभियोजन पक्ष आरोपियों के खिलाफ आरोप साबित नहीं कर पाया।वि10 अमेरिका ट्रंप दूसरी लीड रूस ट्रंप ने रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर नए कानून के तहत कुछ प्रतिबंधों और शुल्कों में छूट दी वाशिंगटन, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय हित का हवाला देते हुए रूस से सबसे अधिक तेल या गैस खरीदने वाले पांच देशों से आयातित वस्तुओं पर 100 प्रतिशत तक शुल्क लगाने और मॉस्को को निशाना बनाने वाले एक नए कानून के तहत कुछ प्रतिबंधों के प्रावधानों में छूट दे दी है।अर्थ13 परिणाम आईसीआईसीआई बैंक आईसीआईसीआई बैंक का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 22 प्रतिशत बढ़कर 16,333 करोड़ रुपये पर मुंबई, आईसीआईसीआई बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में 22.28 प्रतिशत बढ़कर 16,333.18 करोड़ रुपये हो गया। बैंक ने शनिवार को यह जानकारी दी।द कन्वरसेशन से अनुबंध के तहत जारी खबरें:वि14 सोशल मीडिया प्रतिबंध क्या सोशल मीडिया पर पाबंदी से बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है? पिट्सबर्ग (अमेरिका), सोशल मीडिया मंचों के लिए वर्ष 2026 खर्चीला साबित हुआ है। मार्च से अब तक यूट्यूब, और इंस्टाग्राम एवं फेसबुक की मूल कंपनी मेटा ने कई मुकदमों में समझौता किया है या हर्जाने के रूप में 17 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की रकम चुकाई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'हम यह दुनिया छोड़ रहे हैं', गुरुग्राम में टेक प्रोफेशनल ने कंपनी को भेजा ईमेल, पत्नी की हत्या के बाद खुद की आत्महत्या
    Next Article
    DK Shivakumar ने NLSIU दीक्षांत समारोह में युवा वकीलों से कहा, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment