Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रूस पर US Sanctions रोकने के Donald Trump के फैसले को Zelenskyy ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

    4 hours from now

    1

    0

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शनिवार को समर्थकों से रूस के खिलाफ नये अमेरिकी प्रतिबंधों के समर्थन में आवाज उठाने की अपील की। जेलेंस्की की प्रतिक्रिया उस वक्त आई, जब कुछ घंटे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर रूस की अर्थव्यवस्था को निशाना बनाने वाले व्यापक प्रतिबंधों को फिलहाल रोक दिया। व्हाइट हाउस के इस फैसले से सर्दियां नजदीक आने के साथ यूक्रेन पर रूस के हमले तेज होने की आशंका और बढ़ गई है।अधिकारियों ने बताया कि रातभर रूस के हमलों में एक एंबुलेंस चालक समेत कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हुए। वहीं, रूसी अधिकारियों के अनुसार, यूक्रेन के ड्रोन हमलों में रूस के सीमावर्ती क्षेत्र में एक महिला की मौत हो गई और मॉस्को के हवाई अड्डों पर उड़ानें बाधित हुईं। जेलेंस्की ने अमेरिकी प्रतिबंधों को रोकने के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।हालांकि, हाल के दिनों में यूक्रेन और वाशिंगटन के बीच बढ़ते तनाव के बावजूद उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति की सीधे तौर पर आलोचना नहीं की। जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘अमेरिका में दुर्भाग्य से लिंडसे ग्राहम अधिनियम को पूरी तरह नजरअंदाज करने का फैसला किया गया। इस कानून के तहत रूस पर वास्तव में प्रभावी दबाव बनाया जाना था, ताकि इस युद्ध को समाप्त किया जा सके।’’ उन्होंने उम्मीद जताई कि नए प्रतिबंधों को फिर से लागू किया जा सकता है।जेलेंस्की ने कहा, ‘‘यह कानून अब भी बहुत मददगार साबित हो सकता है! लेकिन इसे वास्तव में प्रभावी होना होगा और इसके समर्थन में उठाये जाने वाली हर आवाज मायने रखती है।’’
    Click here to Read more
    Prev Article
    हूतियों ने उड़ा डाला राष्ट्रपति भवन! बाल-बाल बचे प्रधानमंत्री, एक्शन में भारत
    Next Article
    Rome के अस्पताल से डिस्चार्ज हुए Pope Leo XIV, Vatican ने दी स्वास्थ्य की जानकारी

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment