Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमृता फडणवीस बोलीं-मुझे ट्रोल होने वाली पॉलिटिकल वाइफ बना रहे:गरबा में मुस्लिम एंट्री की बात दोहराई; 2023 में मुस्लिम के साथ रील बनाकर ट्रोल हुईं

    7 hours ago

    1

    0

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने गरबा में मुस्लिमों की एंट्री के समर्थन में फिर से अपनी बात दोहराई। उन्होंने कहा- मुझे इस मुद्दे पर पॉलिटिकल वाइफ बनाकर ट्रोल किया जा रहा है। लेकिन मैं पॉलिटिकल नहीं हूं। मैं एक सोशल एक्टिविस्ट और नागरिक के तौर पर अपनी राय रखती हूं। अमृता ने बुधवार रात नागपुर में एक कार्यक्रम के बाद मीडिया से कहा- नवरात्रि और गरबा जैसे त्योहार सभी को साथ लेकर चलने वाले हैं। इनमें जाति-धर्म का भेद नहीं होना चाहिए। पहचान पत्र जांचना अच्छी प्रैक्टिस है, लेकिन धर्म के आधार पर लोगों की जांच सही नहीं है। इससे पहले अमृता ने मंगलवार को कहा था कि अगर मुस्लिम गरबा देखने आते हैं तो इसमें कुछ गलत नहीं है। अमृता पहले भी अपने बयानों या विचारों को पति की राजनीति से अलग बताती रही हैं। लव जिहाद पर बोलीं- सख्त कानून बनाए जा रहे गरबा आयोजनों में ‘लव जिहाद’ के मामले सामने आने के दावों पर अमृता ने कहा कि अगर ऐसा कोई मुद्दा है तो इस पर विचार करने की जरूरत है। इस संबंध में सख्त कानून बनाए जा रहे हैं और इससे भी कड़े कानून बनने चाहिए। मुस्लिम कंटेंट क्रिएटर के साथ रील बनाने पर ट्रोल हुई थीं अमृता फडणवीस ने जनवरी 2023 में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रियाज अली के साथ रील शेयर की थी। इसमें वे अपने पंजाबी गाने ‘तेरे नाल ही नचणा वे’ गाने पर डांस करती नजर आईं। कुछ यूजर्स ने रियाज के साथ उनके वीडियो बनाने पर सवाल उठाए थे, साथ ही सरकारी आवास में वीडियो शूट करने पर भी आपत्ति जताई थी। गाना रिलीज होने के बाद अमृता ने बताया था कि उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग की आदत हो चुकी है। उन्होंने कहा था कि वह भजन गाने पर भी ट्रोल होती हैं और ट्रोलिंग उन्हें आगे बेहतर काम करने की प्रेरणा देती है। जरांगे को भाई बताया, घर पर खाने का न्योता दिया मनोज जरांगे पाटील के बारे में पूछे जाने पर अमृता ने कहा- जरांगे पाटील जी मेरे भाई हैं और मैं उन्हें अपने घर पर खाना खाने के लिए बुलाती हूं। जरांगे पिछले 13 दिन से जालना के अंतरवाली सराटी गांव में मराठा समुदाय को ओबीसी के तहत आरक्षण देने की मांग को लेकर भूख हड़ताल कर रहे हैं। वह हैदराबाद और सातारा गजट के रिकॉर्ड लागू करने और पात्र मराठा लोगों को कुनबी जाति प्रमाणपत्र देने की मांग भी कर रहे हैं। जरांगे के आंदोलन पर CM फडणवीस बोले- सरकार बातचीत करेगी जरांगे के आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा था कि सरकार संविधान के दायरे में जो भी संभव होगा, वह करेगी। बातचीत के दरवाजे बंद नहीं किए गए हैं। सरकार इसी रास्ते से समाधान निकालने की कोशिश कर रही है। फडणवीस ने यह भी साफ किया था कि एक समुदाय के हिस्से का आरक्षण लेकर दूसरे समुदाय को नहीं दिया जाएगा। VHP ने गरबा में मुस्लिमों की एंट्री रोकने की मांग की गरबा में मुस्लिमों की एंट्री को लेकर अमृता का बयान ऐसे समय आया है, जब विश्व हिंदू परिषद ने महाराष्ट्र में नवरात्रि के दौरान गरबा और डांडिया आयोजनों में मुस्लिमों को प्रवेश नहीं देने की मांग की है। वीएचपी ने कहा है कि नवरात्रि देवी की पूजा का त्योहार है। इसे केवल मनोरंजन या नृत्य कार्यक्रम के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। देशभर में इस साल नवरात्रि 11 अक्टूबर से शुरू होगी। नितेश राणे ने VHP की मांग का समर्थन किया राज्य मंत्री और भाजपा नेता नितेश राणे ने वीएचपी के रुख का समर्थन किया है। उन्होंने आरोप लगाया था कि कुछ मुस्लिम युवक हिंदू नाम बताकर गरबा आयोजनों में प्रवेश करते हैं और हिंदू लड़कियों से संपर्क कर उन्हें अपने जाल में फंसाते हैं। राणे ने इसे ‘लव जिहाद’ का खतरा बताते हुए मुस्लिमों की एंट्री रोकने की मांग की थी। उन्होंने गरबा मैदानों में प्रवेश से पहले पहचान जांचने और हनुमान चालीसा का पाठ कराने की बात भी कही थी। विपक्ष ने कहा- अमृता सीएम को समझाएं शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत ने अमृता फडणवीस के बयान का समर्थन किया। उन्होंने अमृता से कहा कि वह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनके मंत्रिमंडल के उन नेताओं को भी समझाएं, जो इस तरह के बयान दे रहे हैं। कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि सभी को साथ लेकर चलने की सोच सही है। उन्होंने साथ ही सवाल किया कि अगर अमृता की राय यही है तो क्या वह मुख्यमंत्री से नितेश राणे को मंत्री पद से हटाने की मांग करेंगी। शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे: VHP की गाइडलाइन सही नहीं है। ऐसे लोगों को हिंदुत्व का प्रमाणपत्र देने का अधिकार किसने दिया है। मुंबई के गरबा, नवरात्रि, दही-हांडी और गणेश उत्सव में लोग धर्म या जाति से पहले मुंबईकर हैं। पहले भी अपने बयानों को लेकर चर्चा में रही हैं अमृता -------------------------------- ये खबर भी पढ़ें... महाराष्ट्र में नवरात्रि पर गरबा में मुस्लिम बैन, आधार कार्ड जांच और तिलक से पहचान के बाद एंट्री विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने महाराष्ट्र में नवरात्रि के दौरान गरबा-डांडिया में मुस्लिमों को शामिल नहीं होने देने का फैसला किया है। विहिप ने आयोजकों के लिए नियम तय किए हैं। इनमें आने वालों के आधार कार्ड की जांच और हिंदू पहचान की पुष्टि के लिए माथे पर तिलक लगाने को कहा गया है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली हॉस्टल हादसे में सुप्रीम कोर्ट बोला-हाईकोर्ट ही सुनवाई करे:हम मौजूदा स्थिति को बदलना नहीं चाहते; बिल्डिंग गिरने से 7 की मौत हुई थी
    Next Article
    मुंबई-गोवा हाईवे में देरी पर गडकरी बोले- शर्म आती है:उद्धाटन में नहीं जाऊंगा; 2016 में कम्पलीट होना था, अब तक 94% काम हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment