Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में महिला जनसुनवाई में पहुंचीं 120 शिकायतें:राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष ने 15 दिन में समाधान के दिए निर्देश

    12 minutes ago

    1

    0

    राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजय रहाटकर ने गुरुवार को बिजनौर के विकास भवन हॉल में महिला जनसुनवाई की। इस दौरान कुल 120 शिकायतें मिलीं, जिनमें 30 पुरानी और 90 नई थीं। उन्होंने अधिकारियों को इन शिकायतों को जल्द हल करने के निर्देश दिए। अध्यक्ष विजय रहाटकर गुरुवार को एक दिन के दौरे पर बिजनौर पहुंची थीं। दोपहर करीब 12 बजे उन्होंने विकास भवन के हॉल में अधिकारियों के साथ महिलाओं की समस्याएं सुनीं। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनें। उन्होंने कहा कि शिकायतों का नियम के अनुसार, सही तरीके से और समय पर समाधान किया जाए। उन्होंने महिलाओं से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आर्थिक और सामाजिक तरक्की करने की अपील भी की। जनसुनवाई में पोक्सो एक्ट, दहेज उत्पीड़न, पेंशन, आवास और ससुराल में उत्पीड़न से जुड़ी शिकायतें मिलीं। इन सभी 120 शिकायतों की 15 दिन में जांच कर हल करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान तीन जोड़ों ने अपने आपसी झगड़े सुलझाकर साथ रहने पर सहमति जताई। अध्यक्ष ने जिलाधिकारी जसजीत कौर के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा किए गए इंतजामों की तारीफ की। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे अपने ऊपर हो रहे उत्पीड़न सहन न करें। ऐसी शिकायतों को आयोग में दर्ज कराएं, आयोग उनका तुरंत और सही तरीके से हल करेगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी जसजीत कौर, एसपी केके विश्नोई, एसपी ग्रामीण प्रकाश कुमार, सीडीओ रणविजय सिंह और एसडीएम सदर स्मृति मिश्रा समेत कई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जन्माष्टमी मेले में अश्लील डांस कराने पर प्रधानपति पर FIR:पूरनपुर में युवकों को युवतियों के कपड़े पहनाकर नचाने का आरोप, SI ने शिकायत दी
    Next Article
    विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 का आयोजन:युवाओं को राष्ट्रीय मंच पर प्रतिभा दिखाने का मौका, 15 से 29 साल के युवा होंगे शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment