Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Apple Event 2026: iPhone 18 Pro और पहला Foldable iPhone आज होगा लॉन्च, जानिए फीचर्स

    15 hours ago

    1

    0

    आज यानी 9 सितंबर, 2026 को एपल अपने 'सरप्राइज एंड शाइन' इवेंट में आईफोन 18 सहित कई नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करेगी। दरअसल, एपल का यह लॉन्च इवेंट भारत के समय के अनुसार, रात10.30 बजे से लाइव देख सकते हैं। मौजूदा रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 18 Pro, Phone 18 Pro Max और एपल का पहला फोल्डबेल आईफोन पेश किए जाएंगे। आइए आपको बताते हैं एपल क्या-क्या लॉन्च कर सकता है। नए सीईओ के नेतृत्व में पहला लॉन्च इवेंटसितंबर का महीना एपल के लिए खास माना जा रहा है। बता दें कि, बुधवार को कैलिफोर्निया स्थित एपल हेडक्वार्टर से एपल इवेंट को सुबह 10 बजे से होस्ट करने जा रही है। वहीं, भारत में इस आयोजन को रात 10:30 बजे देख सकते हैं। वैसे यह लॉन्च इसलिए भी खास माना जा रहा है कि एपल के नए सीईओ जॉन टर्नस के नेतृत्व में होने वाला पहला बड़ा iPhone लॉन्ट इवेंट होगा। iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पर नजरमीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार इवेंट में कंपनी  iPhone 18 Pro और Phone 18 Pro Max को पहले पेश करेगी। जबकि स्टैडर्ड iPhone 18 की लॉन्च को 2027 के शुरुआती महीनों के लिए टाल सकते हैं। वहीं, एपल की सप्लाई चेन की बात करें तो रिपोर्ट्स भी बेस मॉडल को 2027 की शुरुआत में लेकर आने की संभावना बता रही है। A20 चिपसेट से लैस होगी प्रो सीरीजइस बार iPhone 18 Pro Max में बड़ी बैटरी मिलने की संभावना है।  iPhone 18 Pro सीरीज में नया A20 Pro चिपसेट, छोटा डायनामिक आईलैंड, बदला हुआ कैमरा कंट्रोल और नए कलर ऑप्शन मिलने की उम्मीद है। कुछ रिपोर्ट्स से पता चला है कि इस मॉडल में वेरिएबल अपर्चर वाला कैमरा दिया जा सकता है, जिससे कैमरा सिस्टम में एक मुख्य अपग्रेड देखने को मिलेगा। पहला फोल्डेबल आईफोन होगा सबसे बड़ा सरप्राइजइस इवेंट का सबसे बड़ा सेंटर ऑफ अट्रैक्शन एपल का पहला फोल्डेबल iPhone हो सकता है। इसे रिपोर्ट्स में iPhone Ultra या Foldable iPhone कहा जा रहा है। अभी नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, यह डिवाइस मॉडल में करीब 7.7 इंच की अंदर की स्क्रीन और 5.3 इंच की बाहरी डिस्प्ले हो सकती है। इसमें दो 48MP रियर कैमरे, एक फ्रंट कैमरा और A20 Pro चिप दिए जाने की बातें कही गई हैं। सबसे खास बात तो यह है कि इसमें Face ID की जगह पावर बटन में Touch ID मिलने की संभावना जताई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UNGA President Khalilur Rahman ने Security Council में सार्थक सुधारों पर दिया जोर
    Next Article
    नर्स की दर्दनाक कहानी: कानपुर में अस्पताल संचालक मामा-भांजे ने किया गैंगरेप, वीडियो से करते थे ब्लैकमेल

    Related साइंस & टेक्नॉलजी Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment