Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ साइबर टीम ने 13 गुम मोबाइल बरामद किए:3.08 लाख रुपए के फोन मालिकों को लौटाए गए, CEIR पोर्टल की मदद से मिले

    14 minutes ago

    1

    0

    मऊ के साइबर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 13 गुम मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल की कुल कीमत करीब 3 लाख 8 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने सभी मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंप दिए। लंबे समय बाद मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने पुलिस टीम का आभार जताया। CEIR पोर्टल की मदद से बरामद किए मोबाइल पुलिस के मुताबिक, मोबाइल गुम होने की अलग-अलग शिकायतों पर साइबर टीम ने कार्रवाई शुरू की। इसके लिए CEIR पोर्टल की तकनीकी मदद ली गई। तकनीकी जांच के आधार पर अलग-अलग कंपनियों के 13 मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद मोबाइल में रेडमी के 4, सैमसंग के 2, वीवो के 2, रियलमी के 2, ओप्पो के 2 और आईटेल का एक मोबाइल शामिल है। मालिकों को सौंपे फोन थाना कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस ने गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक कमलकांत वर्मा ने बरामद सभी मोबाइल उनके संबंधित शिकायतकर्ताओं को सौंपे। मोबाइल वापस मिलने के बाद लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की। इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका मोबाइल फोन बरामद करने में साइबर प्रभारी विकास कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर संजय गुप्ता, कांस्टेबल दयानाथ मौर्य, महेश पाल, लवकुश और महिला आरक्षी शालिनी मौर्या की अहम भूमिका रही। मोबाइल गुम हो तो तुरंत CEIR पर करें शिकायत पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने पर तुरंत CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही नजदीकी थाने को भी इसकी जानकारी दें। पुलिस के मुताबिक, शिकायत मिलने के बाद तकनीकी माध्यम से मोबाइल को ट्रैक कर बरामद करने की कार्रवाई की जा सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‘दिक्कत है तो पाकिस्तान-बांग्लादेश चले जाइए...पैसे भी हमसे ले जाना’:मस्जिद टूटी तो बोले महामंडलेश्वर-योगी सरकार में नहीं चलेगी दादागिरी, कानून मानना पड़ेगा
    Next Article
    DRDA के परियोजना निदेशक ने दिया इस्तीफा:बाबुओं पर वित्तीय अनियमितता और फाइलें रोकने के आरोप; डीएम को भेजा त्यागपत्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment