Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 का आयोजन:युवाओं को राष्ट्रीय मंच पर प्रतिभा दिखाने का मौका, 15 से 29 साल के युवा होंगे शामिल

    13 minutes ago

    1

    0

    भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027’ का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य 15 से 29 वर्ष की उम्र के युवाओं को विकसित भारत @2047 के निर्माण से जोड़ना है। इस पहल के जरिए युवाओं को अपनी प्रतिभा, विचार और नेतृत्व क्षमता राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के तहत देशभर में अब तक 10 लाख से अधिक युवा ऑनलाइन क्विज में हिस्सा ले चुके हैं। बलिया जिले में भी 1900 से ज्यादा युवाओं ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया है। चयनित युवाओं को आगे निबंध, जिला और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं के बाद राष्ट्रीय संवाद में शामिल होने का मौका मिलेगा। ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027’ की चयन प्रक्रिया पांच चरणों में पूरी होगी। अंतिम चरण नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित युवाओं को प्रधानमंत्री के सामने अपने विचार रखने का अवसर भी मिल सकता है। पांच चरणों में होगा युवाओं का चयन पहले चरण में ऑनलाइन क्विज आयोजित किया जा रहा है। इसके बाद चयनित प्रतिभागियों को दूसरे चरण में 500 शब्दों का निबंध लिखना होगा। तीसरे चरण में जिला स्तरीय चैंपियनशिप और चौथे चरण में राज्य स्तरीय संवाद होगा। पांचवां और अंतिम चरण राष्ट्रीय स्तर पर नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिताओं का तय किया गया कार्यक्रम ऑनलाइन क्विज 17 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक चलेगा। निबंध चरण 5 से 19 अक्टूबर तक आयोजित होगा। जिला स्तरीय चैंपियनशिप 10 से 16 नवंबर और राज्य स्तरीय संवाद 17 नवंबर से 7 दिसंबर 2026 के बीच होगा। राष्ट्रीय संवाद 10 से 12 जनवरी 2027 तक नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। छह ट्रैक में युवाओं को मिलेगा मंच कार्यक्रम में छह मुख्य ट्रैक रखे गए हैं। इनमें ‘विकसित भारत चैलेंज ट्रैक’ प्रमुख है, जिसके तहत ऑनलाइन क्विज, निबंध और जिला स्तरीय चैंपियनशिप के माध्यम से युवाओं का चयन होगा। इसके अलावा ‘अंतरिक्ष एवं संस्कृति ट्रैक’, ‘डिजाइनिंग भारत’, ‘हैक फॉर सोशल कॉज’, ‘युवा उद्यमी चुनौती’ और ‘युवा सांसद ट्रैक’ शामिल हैं। इन ट्रैक से जुड़ी गतिविधियां और प्रतियोगिताएं आने वाले समय में आयोजित की जाएंगी। जिला युवा अधिकारी ने युवाओं से की भागीदारी की अपील जिला युवा अधिकारी रवि कुमार मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को देश के सामाजिक और आर्थिक विकास में सक्रिय रूप से जोड़ना है। इसके साथ ही राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करना तथा युवा नेतृत्व वाले समाधानों के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में उनकी भूमिका बढ़ाना भी इसका लक्ष्य है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे 30 सितंबर 2026 तक ‘मेरा युवा भारत’ पोर्टल के माध्यम से ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027’ के ऑनलाइन क्विज में अधिक से अधिक संख्या में हिस्सा लें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में महिला जनसुनवाई में पहुंचीं 120 शिकायतें:राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष ने 15 दिन में समाधान के दिए निर्देश
    Next Article
    मथुरा में टेंट के गोदाम में लगी आग:आधा किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा धुआं, फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची मौके पर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment