Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमृतपुर में गंगा बाढ़ से हजारों बीघा फसल बर्बाद:10 दिन से जलभराव, 8 से अधिक गांवों में बिजली सप्लाई ठप; ग्रामीण नाव खरीद रहे

    5 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद के अमृतपुर तहसील में गंगा नदी की बाढ़ का प्रकोप डेढ़ सप्ताह से अधिक समय से जारी है। हजारों बीघा कृषि भूमि पानी में डूबने से सैकड़ों किसानों की धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। खेतों में लगातार पानी भरा रहने से गन्ने और चारे की फसलें भी प्रभावित हो रही हैं। इससे किसानों के सामने भारी आर्थिक नुकसान की स्थिति बन गई है। गंगा का जलस्तर लगातार चिंता बढ़ा रहा है। नदी चेतावनी बिंदु से 25 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। जलस्तर 136.85 मीटर दर्ज किया गया। अमृतपुर तहसील क्षेत्र के करीब दो दर्जन से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में हैं। इनमें आशा की मड़ैया, तीस राम की मड़ैया, माखन नगला, फकरपुर, करनपुर घाट और सबलपुर समेत कई गांव शामिल हैं। 8 से ज्यादा गांवों में बिजली सप्लाई ठप बाढ़ के कारण अमृतपुर तहसील के आठ से अधिक गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित है। जलभराव वाले इलाकों में बिजली न होने से ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मोबाइल फोन और दूसरे विद्युत उपकरण भी चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। पानी अधिक होने के कारण बिजली व्यवस्था बहाल करना भी चुनौती बना हुआ है। ट्रैक्टर-ट्रॉली से नाव लेकर पहुंच रहे ग्रामीण बाढ़ बढ़ने की आशंका से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। कई गांवों में लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली पर नाव लादकर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। दारापुर पट्टी के पास भी मंगलवार को ऐसी तस्वीरें सामने आईं। ग्रामीण बाढ़ के बीच आवागमन और जरूरत के समय सुरक्षित निकलने के लिए नावों का इंतजाम कर रहे हैं। 5456 परिवारों के 21,160 लोग बाढ़ से प्रभावित जिला प्रशासन की मंगलवार को जारी जानकारी के अनुसार अमृतपुर तहसील क्षेत्र में 5,456 परिवार बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इन परिवारों की कुल 21,160 की आबादी बाढ़ की चपेट में है। इसके अलावा स्टेट हाईवे पर भी दो स्थानों पर बाढ़ का पानी भर गया है, जिससे आवागमन प्रभावित होने की स्थिति बनी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में बारिश का अलर्ट:रुक-रुक हवा रही, आसमान में बादल छाए, सावधानी बरतने की अपील
    Next Article
    अमरोहा में चाप की दुकान पर दो गुटों में फायरिंग:पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, अन्य की तलाश जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment