Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी की रुद्र नगर कॉलोनी में सड़क कीचड़ में बदली:डेढ़ सौ मीटर सड़क पर पैदल चलना दूभर, स्कूली बच्चे सबसे ज्यादा परेशान

    4 hours ago

    1

    0

    अमेठी के धम्मौर बाईपास पर शगुन वर्कशॉप के पीछे रुद्र नगर कॉलोनी की करीब डेढ़ सौ मीटर सड़क लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। बारिश के बाद यह सड़क पूरी तरह कीचड़ में बदल गई है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। सड़क की हालत इतनी खराब है कि दोपहिया वाहन तो दूर, पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। कीचड़ और जलभराव के कारण यहां हमेशा फिसलन बनी रहती है। । सड़क की इस बदहाल स्थिति का सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। कीचड़ भरी सड़क से होकर बच्चों को स्कूल आने-जाने में काफी दिक्कत होती है। कई बार बच्चे कीचड़ में गिरकर चोटिल भी हो जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई गई है। विधायक से लेकर सांसद, ब्लॉक प्रमुख और एमएलसी तक अपनी समस्या पहुंचाई गई, लेकिन अब तक सड़क निर्माण को लेकर कोई ठोस पहल नहीं हुई है। उन्हें कई बार आश्वासन मिले, लेकिन जमीन पर कोई काम नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदार अधिकारियों से जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराकर राहत दिलाने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पिकअप की टक्कर से 5 फीट उछले बाइक सवार, VIDEO:पिता की मौत, 7 साल की मासूम तड़पती रही, पत्नी-बेटे की भी हालत गंभीर
    Next Article
    जालौन में ‘श्री मोहन दीर्घा’ का शुभारंभ:दुर्लभ सिक्के, डाक टिकट और एंटीक वस्तुओं में दिखी श्रीकृष्ण की वैश्विक महिमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment