Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पिकअप की टक्कर से 5 फीट उछले बाइक सवार, VIDEO:पिता की मौत, 7 साल की मासूम तड़पती रही, पत्नी-बेटे की भी हालत गंभीर

    8 hours ago

    1

    0

    मऊ में एक तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पर पति-पत्नी और दो बच्चे करीब 5 फीट तक उछलकर सड़क पर गिरे। हादसे में बाइक चला रहे मोहम्मद अहमद की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और दो बच्चे बुरी तरह घायल होकर सड़क पर तड़पने लगे। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें टक्कर के बाद बाइक सवार परिवार उछलकर गिरता नजर आया है। हादसे के बाद घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दोनों बच्चों और मां को गंभीर हालत में बीएचयू रेफर कर दिया गया। हादसा जिला मुख्यालय से करीब 40 किमी दूर मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदाबाद गोहना-जीयनपुर मार्ग पर परासखाड़ के पास मंगलवार सुबह 11:43 बजे हुआ। जिसका फुटेज आज सामने आया है तीन तस्वीरें देखें अब समझिए पूरा मामला मोहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायत के महरुपुर निवासी मोहम्मद अहमद (41) अपनी पत्नी नसरीन (40) और दो बच्चों सात साल की बेटी फारिया और दो साल का बेटा हमजा के साथ बाइक से अपनी ससुराल वलीदपुर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि परासखाड़ के पास मोहम्मद अहमद अपनी लेन में जा रहे थे। तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक पर बैठा पूरा परिवार करीब 5 फीट तक उछलकर करीब 15 मीटर दूर जा गिरा। हादसे में बाइक पर सवार सभी लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए और तड़पने लगे। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां मोहम्मद अहमद की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया। 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मोहम्मद पावरलूम में काम करते थे। निजी अस्पतालों में चल रहा मां बच्चों का इलाज हादसे में 7 साल की बेटी फारिया को भी गंभीर चोटें आई हैं और परिवार के लोग बीएचयू न ले जाकर उसका जिले में निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। जबकि पत्नी नसरीन और 2 साल के बेटे हमजा का इलाज भी दूसरे निजी अस्पताल में चल रहा है। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पिकअप चालक का पीछा कर उसे गाड़ी समेत पकड़ लिया और कोतवाली ले आई। मोहम्मद अहमद की मौत की खबर मिलते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर परिवार और मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया- हादसे के बाद भाग रहे पिकअप चालक को पकड़ लिया गया है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बच्ची की हालत गंभीर है,उसका डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है। ----------- ये खबर भी पढ़ें करोड़पति ससुर को मरवाने वाली बहू अब रो रही:कानपुर जेल में पूरी रात करवटें बदलती रही; बेटे पर भी पुलिस को शक कानपुर में करोड़पति दवा कारोबारी ससुर की हत्या करने की आरोपी बहू की जेल में पहली रात बेहद बेचैनी में बीती। घर की सुख-सुविधाओं की आदी रही बहू को सोमवार शाम जेल पहुंचने के बाद बैरक में रखा गया। शुरुआती करीब 2 घंटे वह गुमसुम रही, किसी से बातचीत नहीं की। महिला बंदियों ने उससे जेल आने की वजह पूछा, तो रोने लगी। उसने रात का खाना खाने से भी मना कर दिया। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    डिप्टी सीएम से मिलने की जिद पर अड़े आयुष छात्र:लखनऊ में 7,500 से 25 हजार रुपए स्टाइपेंड करने की मांग, बोले- MBBS-BDS से भेदभाव क्यों
    Next Article
    अमेठी की रुद्र नगर कॉलोनी में सड़क कीचड़ में बदली:डेढ़ सौ मीटर सड़क पर पैदल चलना दूभर, स्कूली बच्चे सबसे ज्यादा परेशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment