Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में 26 फरवरी को रोजगार मेला:एक हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार, 50 से अधिक कंपनियां होंगी शामिल

    9 hours ago

    1

    0

    अमेठी में 26 फरवरी को एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में 1000 से अधिक युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें देश की 50 से अधिक बड़ी कंपनियाँ शामिल होंगी। जिले का सेवायोजन विभाग इस मेले को सफल बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। यह विशाल रोजगार मेला अमेठी के रणवीर रणंजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित होगा। सेवायोजन विभाग द्वारा देश की प्रमुख कंपनियों से लगातार संपर्क साधा जा रहा है। अब तक लगभग 50 कंपनियों ने मेले में शामिल होने के लिए आवेदन किया है। इनमें एमआरएफ टायर, सिक्योरिटी, हैवल्स कंपनी, याजकी प्राइवेट लिमिटेड, भगवती प्रोडक्ट्स लिमिटेड, टाटा इलेक्ट्रॉनिक, कृष्ण मारुति, रेक्शा सिक्योरिटी सर्विस, वर्धमान टेक्सटाइल्स और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल लिमिटेड जैसी कई प्रतिष्ठित कंपनियाँ शामिल हैं। सेवायोजन विभाग ने इस रोजगार मेले के माध्यम से एक हजार युवाओं को नौकरी दिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। मेले में युवाओं को विदेशों में भी रोजगार के अवसर मिलेंगे। मॉरीशस में हेल्पर और कैशियर के पदों पर लगभग 34 हजार रुपये मासिक वेतन की पेशकश की जा रही है, जबकि जर्मनी में नर्सिंग छात्रों के लिए एक लाख रुपये तक का वेतन उपलब्ध होगा। मेले में करियर काउंसलर भी मौजूद रहेंगे, जो युवाओं को उनके भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। जिले की सेवायोजन अधिकारी अनुपमा रानी ने बताया कि इस रोजगार मेले में देश की 50 प्रतिष्ठित कंपनियाँ हिस्सा लेंगी और एक हजार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में सवर्ण परिषद अध्यक्ष का धरना जारी:यूजीसी बिल, SC/ST एक्ट के विरोध में प्रदर्शन, बोले- फर्जी मुकदमों से झुकने वाले नहीं
    Next Article
    अलीगढ़ में चाइनीज मांझे से कटी डॉक्टर की उंगली:स्कूटी से ड्यूटी करने जा रहे थे, रास्ते में मांझा आ गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment