Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में चाइनीज मांझे से कटी डॉक्टर की उंगली:स्कूटी से ड्यूटी करने जा रहे थे, रास्ते में मांझा आ गया

    13 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ के जिला मलखान सिंह अस्पताल में ड्यूटी पर जा रहे इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर (EMO) डॉ. फारुख अंसारी चाइनीज मांझे की चपेट में आ गए। खुद को बचाने में डॉक्टर की छोटी उंगली लगभग कटकर खाल के सहारे लटक गई। प्राथमिक उपचार के बाद जब उनके हाथ में सुन्नपन बढ़ने लगा और हालत बिगड़ने लगी। इस पर उन्हें तुरंत जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया। मेडिकल कॉलेज से भी उन्हें दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल रेफर कर दिया। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला जमालपुर निवासी डॉ. फारुख रविवार को अपनी स्कूटी से ड्यूटी के लिए निकले थे। रसलगंज में ​अग्रसैन चौक पर अचानक चाइनीज मांझा सामने आ गया। मांझे से गर्दन बचाने के लिए डॉक्टर ने अपना बायां हाथ आगे कर दिया। तेज धार वाले मांझे के कारण छोटी अंगुली कटकर लटक गई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने लहूलुहान हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद जब उनके हाथ में सुन्नपन बढ़ने लगा और हालत बिगड़ने लगी। इस पर उन्हें तुरंत जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया। मेडिकल कॉलेज से भी उन्हें दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल रेफर कर दिया। माइक्रो-सर्जरी करनी पड़ेगी जिला अस्पताल के CMS डॉ. जगवीर सिंह वर्मा ने बताया कि मांझे ने अंगुली की नर्व, आर्टरी और टेंडन (नसों और मांसपेशियों के जोड़) को पूरी तरह काट दिया है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। अब केवल माइक्रो-सर्जरी ही उनकी अंगुली को बचा सकती है। चाइनीज मांझे से हो चुके हैं हादसे ​अलीगढ़ में चाइनीज मांझे का यह पहला मामला नहीं है। कुछ दिन पहले स्कूटी से जा रही बालिका रामघाट रोड पर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इससे पहले एक व्यक्ति की जान भी जा चुकी है। वहीं, पुलिस–प्रशासनिक स्तर पर प्रतिबंधित मांझे की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में 26 फरवरी को रोजगार मेला:एक हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार, 50 से अधिक कंपनियां होंगी शामिल
    Next Article
    अम्बेडकरनगर में 28 फरवरी को रोजगार मेला:50 से ज्यादा कंपनियां होंगी शामिल, 5000 से ज्यादा अवसर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment