Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में 5 किमी क्रॉस कंट्री रेस:स्वतंत्रता दिवस पर हुई, विजेताओं को किया गया सम्मानित

    2 hours ago

    1

    0

    अमेठी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला खेल कार्यालय द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में 5 किलोमीटर क्रॉस कंट्री रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपक्रीड़ाधिकारी अरविंद सिंह कुशवाहा ने ध्वजारोहण कर किया। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में जनपद के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसमें कुल 79 पुरुष और 61 महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। देखें, 3 तस्वीरें…. जिलाधिकारी के निर्देशानुसार, उपक्रीड़ाधिकारी अरविंद सिंह कुशवाहा और जिला विद्यालय निरीक्षक के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल हमीद के नेतृत्व में डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम से गौरीगंज बाईपास तक "तिरंगा प्रभात फेरी" भी निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने सहभागिता कर देशभक्ति का संदेश दिया। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में विवेक कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मुकेश यादव द्वितीय और राज कश्यप तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, महिला वर्ग में छाया अग्रहरी ने पहला स्थान हासिल किया। आराध्या मिश्रा द्वितीय और सुमन सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजेश मसाला, अमेठी के मार्केटिंग मैनेजर हिमांशु अग्रहरी, एम.एस. वैग सुल्तानपुर, टीम सेलेक्टर विनोद कनौजिया सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहे। जिला खेल कार्यालय के प्रशिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उपक्रीड़ाधिकारी अरविंद सिंह कुशवाहा ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल गतिविधियां युवाओं में अनुशासन, स्वास्थ्य एवं राष्ट्रप्रेम की भावना का विकास करती हैं तथा उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट पुलिस लाइन में नए जिम का उद्घाटन:स्वतंत्रता दिवस पर पुलिसकर्मियों की फिटनेस बढ़ाने की पहल
    Next Article
    गोरखपुर PAC में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस:सेनानायक ने फहराया तिरंगा, जवानों ने लिया देश की रक्षा का संकल्प

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment