Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर PAC में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस:सेनानायक ने फहराया तिरंगा, जवानों ने लिया देश की रक्षा का संकल्प

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के 26वीं वाहिनी PAC में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। वाहिनी परिसर में आयोजित समारोह में राष्ट्रभक्ति का माहौल देखने को मिला। अधिकारियों और जवानों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के प्रति अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाने का संकल्प लिया। समारोह की शुरुआत वाहिनी क्वार्टर गार्द पर ध्वजारोहण के साथ हुई। 26वीं वाहिनी PAC की सेनानायक श्रीमती निहारिका शर्मा, आईपीएस ने तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के बाद अधिकारियों और जवानों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक रूप से शपथ ग्रहण किया गया। सभी ने एक साथ राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति सम्मान और समर्पण व्यक्त किया। जवानों को कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन का संदेश सेनानायक निहारिका शर्मा ने सभी अधिकारियों और जवानों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा को सर्वोच्च जिम्मेदारी बताते हुए सभी से पूरी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा और सम्मान बनाए रखने में प्रत्येक जवान की भूमिका महत्वपूर्ण है। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान 26वीं वाहिनी PAC का पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में नजर आया। तिरंगे की मौजूदगी में अधिकारियों और जवानों ने राष्ट्र के प्रति अपने समर्पण को दोहराया। समारोह ने सभी के अंदर देशसेवा और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया। अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद कार्यक्रम में उप सेनानायक श्री अशोक कुमार वर्मा, शिविरपाल श्री मो. कासिम, गोपनीय निरीक्षक श्री रामकृष्ण प्रसाद, श्री प्रमोद यादव, सहायक शिविरपाल श्री दयाशंकर यादव, सूबेदार सैन्य सहायक श्री नागेंद्र गुप्ता समेत 26वीं वाहिनी PAC के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। समारोह पूरे गरिमापूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में 5 किमी क्रॉस कंट्री रेस:स्वतंत्रता दिवस पर हुई, विजेताओं को किया गया सम्मानित
    Next Article
    युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत का संकल्प:आईआईटी कानपुर में डायरेक्टर प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment