Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में ब्लॉक प्रमुख का फेसबुक-व्हाट्सएप अकाउंट हैक:विधायक के भाई ने लोगों को किया अलर्ट, बोले- पैसे मांगने पर भरोसा न करें

    2 hours ago

    1

    0

    अमेठी के गौरीगंज ब्लॉक प्रमुख उमेश प्रताप सिंह का फेसबुक और व्हाट्सएप अकाउंट साइबर अपराधियों ने हैक कर लिया। उमेश प्रताप सिंह स्थानीय विधायक राकेश प्रताप सिंह के छोटे भाई हैं। अकाउंट हैक होने की जानकारी के बाद विधायक ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लोगों को सतर्क किया है। विधायक ने कहा- पैसे मांगने पर न करें भरोसा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने लोगों से अपील की कि यदि हैक किए गए अकाउंट या नंबर से किसी व्यक्ति को मैसेज भेजकर रुपए की मांग की जाती है या अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जाता है, तो उस पर विश्वास न करें। उन्होंने किसी भी तरह का वित्तीय लेनदेन नहीं करने की सलाह दी है। संदिग्ध अकाउंट को रिपोर्ट करने की अपील विधायक ने लोगों से ऐसे फेसबुक या व्हाट्सएप अकाउंट को तुरंत रिपोर्ट करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी अकाउंट हैक करने के बाद परिचितों और समर्थकों से संपर्क कर धोखाधड़ी की कोशिश कर सकते हैं। पुलिस और साइबर सेल कर रही जांच अकाउंट हैक होने के बाद उमेश प्रताप सिंह की ओर से साइबर अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की सूचना पुलिस प्रशासन को भी दी गई है। अधिकारी साइबर सेल की मदद से अकाउंट हैक करने वालों की पहचान और घटना की जांच में जुटे हैं। नए नंबर से संपर्क करने की अपील विधायक और ब्लॉक प्रमुख ने समर्थकों और आम लोगों से नए नंबर और अकाउंट के माध्यम से संपर्क करने की बात कही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी संदिग्ध मैसेज, कॉल या रुपए की मांग पर तत्काल प्रतिक्रिया न दें। पहले संबंधित व्यक्ति से किसी अन्य माध्यम से संपर्क कर इसकी पुष्टि करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाराजगंज में 3 बाइकों की आमने-सामने टक्कर:7 घायल, मां-बेटी की हालत गंभीर; जिला अस्पताल रेफर
    Next Article
    काशी में हाईवे 60 घंटे रिजर्व रहेगा:दूसरे सोमवार और शिवरात्रि में जलाभिषेक के लिए लाखों श्रद्धालु आएंगे, पुलिस कमिश्नर ने व्यवस्था परखी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment