Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में बारिश के चलते कक्षा 8 तक स्कूल बंद:नर्सरी से आठवीं तक सभी बोर्ड के स्कूलों में आज अवकाश, प्रशिक्षण जारी रहेगा

    2 hours ago

    1

    0

    अमेठी में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग के रेड अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। डीएम संजय चौहान के निर्देश पर जिले में नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी बोर्ड के स्कूलों में आज अवकाश घोषित किया गया है। प्रशासन ने यह निर्णय बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है। डीएम के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) संजय तिवारी ने स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है। यह आदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित सभी परिषदीय विद्यालयों के साथ ही मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड से संबद्ध नर्सरी से कक्षा 8 तक के स्कूलों पर लागू होगा। 13 ब्लॉकों में प्रशिक्षण रहेगा जारी हालांकि स्कूलों में अवकाश के बावजूद जिले के सभी 13 विकासखंडों में पहले से संचालित FLN प्रशिक्षण और ECCE एजुकेटर प्रशिक्षण पर इसका असर नहीं पड़ेगा। ये प्रशिक्षण निर्धारित समय के अनुसार जारी रहेंगे। संबंधित शिक्षकों की इनमें उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। आदेश का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई बीएसए संजय तिवारी ने सभी स्कूल प्रबंधकों और प्रधानाध्यापकों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि अवकाश के आदेश के बावजूद यदि किसी विद्यालय में कक्षाएं संचालित होती मिलीं या लापरवाही सामने आई तो संबंधित विद्यालय के खिलाफ कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बारिश को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा प्राथमिकता लगातार बारिश के कारण जिले के कई इलाकों में बच्चों के लिए स्कूल आना-जाना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अवकाश घोषित किया है। प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बारिश के दौरान बच्चों को घर पर सुरक्षित रखें और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने दें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांवड़-यात्रा पूरी होते ही नियमित-ड्यूटी पर लौटी बदायूं पुलिस:बरेली-मथुरा हाईवे का डायवर्जन खत्म, अब अपराध नियंत्रण पर फोकस
    Next Article
    अम्बेडकरनगर में बारिश के बाद बढ़े सर्पदंश के मामले:24 घंटे में 10 मरीज पहुंचे अस्पताल, 2 भर्ती; 55 एएसवी वायल का इस्तेमाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment