Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अम्बेडकरनगर में बारिश के बाद बढ़े सर्पदंश के मामले:24 घंटे में 10 मरीज पहुंचे अस्पताल, 2 भर्ती; 55 एएसवी वायल का इस्तेमाल

    2 hours ago

    1

    0

    अम्बेडकरनगर में लगातार बारिश और जलभराव के बीच जिले में सर्पदंश के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है। रविवार रात से सोमवार के बीच जिला अस्पताल की इमरजेंसी में सांप के काटने के 10 मरीज पहुंचे। इनमें दो मरीजों की हालत गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। लगातार बारिश के कारण ग्रामीण और शहरी इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। जमीन के नीचे बने बिलों और दरारों में पानी भरने के बाद जहरीले सांप सूखी और सुरक्षित जगह की तलाश में आबादी वाले क्षेत्रों और घरों की ओर निकल रहे हैं। इसी वजह से सर्पदंश की घटनाएं बढ़ने की बात सामने आ रही है। 4 हजार से ज्यादा एएसवी वायल की खपत जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पिछले कुछ दिनों से एंटी स्नेक वेनम (एएसवी) की खपत भी बढ़ी है। अस्पताल में अब तक 4 हजार से अधिक एएसवी वायल का इस्तेमाल किया जा चुका है। वर्तमान में अस्पताल में 4,017 एएसवी वायल उपलब्ध बताए गए हैं। 24 घंटे में 55 वायल का इस्तेमाल ईएमओ डॉ. एसके विश्वास ने बताया कि सर्पदंश के मरीजों को इमरजेंसी में प्राथमिकता के आधार पर तत्काल उपचार दिया जाता है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में ही 55 एएसवी वायल का इस्तेमाल किया गया है। गंभीर मरीजों को जरूरत के अनुसार अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने सावधानी बरतने की अपील की बारिश के मौसम में स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। घरों और आसपास जलभराव न होने देने के साथ झाड़ियों और कचरे की सफाई रखने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि सांप के काटने की स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू उपचार के चक्कर में समय बर्बाद न करें। पीड़ित को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाएं, ताकि समय पर उचित उपचार मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में बारिश के चलते कक्षा 8 तक स्कूल बंद:नर्सरी से आठवीं तक सभी बोर्ड के स्कूलों में आज अवकाश, प्रशिक्षण जारी रहेगा
    Next Article
    एटा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े:लाठी-डंडों से मारपीट में पिता-पुत्र घायल, फायरिंग के आरोप को पुलिस ने बताया बेबुनियाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment