Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में चोरी की बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार:ऑपरेशन चक्रव्यूह’ में पुलिस को मिली सफलता; 4 महीने पहले चोरी हुई थी बाइक

    2 hours ago

    1

    0

    अमेठी में पुलिस के ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ अभियान के तहत मुसाफिरखाना पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, बरामद मोटरसाइकिल करीब चार महीने पहले पिण्डारा क्षेत्र से चोरी हुई थी। पूछताछ में आरोपी ने बाइक चोरी करने की बात कबूल की है। पुलिस ने उसके खिलाफ दर्ज मुकदमे में एक और धारा बढ़ाई है। एसपी सरवणन टी. के निर्देश पर जिले में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही है। इसी अभियान के तहत मुसाफिरखाना पुलिस को मुखबिर से एक संदिग्ध व्यक्ति के चोरी की बाइक के साथ मौजूद होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर रामसिंह (35) पुत्र स्व. देवनारायण सिंह, निवासी गुन्नौर, थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक, अमेठी को मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया। कागजात नहीं दिखा सका, पूछताछ में खुला राज पुलिस के अनुसार, रामसिंह मोटरसाइकिल के वैध कागजात नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने उससे बाइक के बारे में पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने करीब चार महीने पहले पिण्डारा चौकी के पीछे गुन्नौर जाने वाले रास्ते से बाइक चोरी की थी। पुलिस ने मौके से बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है। पहले से दर्ज था चोरी का मुकदमा पुलिस के मुताबिक, बाइक चोरी के संबंध में मुसाफिरखाना थाने में पहले से ही धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज था। आरोपी की गिरफ्तारी और बाइक बरामद होने के बाद पुलिस ने मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी कर दी है। पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। इन पुलिसकर्मियों की टीम ने की कार्रवाई चोरी की बाइक बरामद करने और आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्रवण कुमार श्रीवास्तव, कांस्टेबल दीपक कुमार और कांस्टेबल सुनील कुमार वर्मा शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में सुबह तेज बारिश, सड़कों पर भरा पानी:लोगों को आने-जाने में हुई परेशानी, शाम तक भारी बारिश की संभावना
    Next Article
    विभूतिनाथ धाम में तड़के 3 बजे से जलाभिषेक शुरू:श्रावस्ती में सावन के तीसरे सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, नेपाल से भी पहुंचे श्रद्धालु

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment