Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में सुबह तेज बारिश, सड़कों पर भरा पानी:लोगों को आने-जाने में हुई परेशानी, शाम तक भारी बारिश की संभावना

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में सोमवार सुबह करीब 4 बजे कई इलाकों में तेज बारिश हुई। करीब 1 घंटे तक हुई बारिश के बाद सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। रविवार को दिन में तेज धूप और उमस से लोग परेशान थे, लेकिन शाम से मौसम बदलने लगा। भोर में हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई और उमस से राहत मिली। तेज बारिश के बाद सिविल लाइंस, निरंजन डॉट पुल, जॉर्ज टाउन, नया बस अड्डा, सीएमपी कॉलेज के सामने, गोविंदपुर और दलीगंज समेत कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। सुबह के समय जलभराव के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हुई। देखिए 3 तस्वीरें…… कई इलाकों में सड़कों पर भरा पानी करीब एक घंटे तक हुई बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई। प्रमुख मार्गों के साथ कॉलोनियों की सड़कों पर भी पानी नजर आया। सुबह कामकाज के लिए निकले लोगों और वाहन चालकों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। बारिश थमने के बाद कुछ इलाकों में पानी धीरे-धीरे निकलने लगा। रविवार की गर्मी के बाद बदला मौसम रविवार को दिन में तेज धूप के कारण उमस बढ़ गई थी। शाम से आसमान में बादल छाने लगे और रात में मौसम में बदलाव दिखाई देने लगा। इसके बाद सोमवार भोर में तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सुबह बादल छाए रहने से मौसम सुहाना बना हुआ है। शाम को फिर बारिश की संभावना मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रयागराज में अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। विभाग ने शाम तक मौसम में दोबारा बदलाव का अनुमान जताया है। तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है। ऐसे में दिनभर बादल छाए रहने और शाम के समय फिर बारिश होने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में 25 MM बारिश से सड़कें जलमग्न:तापमान 28 डिग्री, AQI 151; मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया
    Next Article
    अमेठी में चोरी की बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार:ऑपरेशन चक्रव्यूह’ में पुलिस को मिली सफलता; 4 महीने पहले चोरी हुई थी बाइक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment