Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में गोकश के पैर में लगी गोली:पुलिस मुठभेड़ में 5 अन्य साथी भी गिरफ्तार

    7 hours ago

    1

    0

    अमेठी में पुलिस और गोकश के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें शातिर गोकश जुनैद अहमद के पैर में गोली लग गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जुनैद से पूछताछ के बाद उसके पांच अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया है, जो उसके साथ गोकशी की घटनाओं को अंजाम देते थे। यह घटना इन्हौना थाना क्षेत्र के गन्दनाला सेमरौता मार्ग पर हुई। इन्हौना पुलिस को सूचना मिली थी कि करनगांव में हुई गोकशी के मामले में वांछित अपराधी जुनैद कहीं भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही इन्हौना पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर जुनैद की घेराबंदी शुरू कर दी। घेराबंदी के दौरान जायस और मोहनगंज थाने से भी पुलिस बल को बैकअप के लिए बुलाया गया। खुद को घिरा देख गोकश जुनैद ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में जुनैद के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल से फोरेंसिक टीम ने आवश्यक साक्ष्य भी जुटाए हैं। पुलिस ने जुनैद से पूछताछ के आधार पर अलग-अलग स्थानों से उसके पांच अन्य साथियों को गिरफ्तार किया है। जुनैद के पास से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक बाइक और गोकशी के उपकरण बरामद हुए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इन्हौना थाना क्षेत्र में गोकश से मुठभेड़ हुई है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोकश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने पुष्टि की कि जुनैद करनगांव में हुई गोकशी की घटना में वांछित था और पुलिस अब पूरे मामले में कानूनी कार्यवाही कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    '2027 में जयंत करेंगे मुख्यमंत्री का तिलक':मेरठ में रालोद के राष्ट्रीय महासचिव बोले- प्रदेश को 4 हिस्सों में बांट कर दूसरा राज्य बनाया जाए
    Next Article
    सीतापुर में भाई-भाभी की हत्या में दो सगे भाई गिरफ्तार:एक आरोपी ने खुद को घायल कर पुलिस को गुमराह किया, आलकत्ल चाकू बरामद,

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment