Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में भाई-भाभी की हत्या में दो सगे भाई गिरफ्तार:एक आरोपी ने खुद को घायल कर पुलिस को गुमराह किया, आलकत्ल चाकू बरामद,

    8 hours ago

    1

    0

    सीतापुर की नैमिष पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए 48 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में दोनों सगे भाई शामिल है। जिन्होंने मिलकर अपने बड़े भाई और भाभी की चाकू से हमला कर हत्या कर दी थी। वही एक आरोपी भाई ने वारदात में स्वयं को जख्मी कर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया था। मृतका के भाई गोपी की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में वांछित अभियुक्त को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ़्तार अभियुक्तों में रामू पुत्र मिश्रीलाल और श्यामू पुत्र मिश्रीलाल, निवासी ग्राम ठाकुरगनर को ठाकुर नगर तिराहा के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि पारिवारिक विवाद के चलते उनका अपने सगे भाई हरीश और भाभी पूनम से झगड़ा हुआ था। विवाद बढ़ने पर दोनों ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे हरीश और पूनम गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में दोनों की मृत्यु हो गई। इस मामले में मृतक के साले गोपी द्वारा तहरीर दी गई थी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई। अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक अदद आलाकत्ल (चाकू) बरामद किया है। इसके अलावा खूनालूदा कपड़े, घटनास्थल से प्राप्त खूनालूदा व सादी मिट्टी तथा तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। बरामदगी से घटना की पुष्टि और साक्ष्यों की कड़ी मजबूत हुई है। एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान कर जेल भेजा जा रहा है और शेष मामले की विवेचना कर जल्द ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। वहीं मृतक के बेटे आर्यन ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की हैं। वारदात के बाद मृतक के चारों संतानों को अब ननिहाल पक्ष में स्वीकार किया है। और मृतक की पहली पत्नी लक्ष्मी अपने साथ रोहतक लेकर जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में गोकश के पैर में लगी गोली:पुलिस मुठभेड़ में 5 अन्य साथी भी गिरफ्तार
    Next Article
    राहुल गांधी से कोर्ट ने पूछे 8 सवाल:हिंदी में सवाल, अंग्रेजी में लिखित जवाब; बोले- आरोप झूठे, राजनीति द्वेष पर मुकदमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment