Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में घर के बरामदे में मिला बुजुर्ग का शव:जंगली जानवर के हमले की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

    2 hours ago

    1

    0

    अमेठी के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गौहर का पुरवा गांव में 76 वर्षीय नेत्रहीन बुजुर्ग का शव उनके घर के बरामदे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सिर पर गंभीर चोट और शरीर पर खरोंच के निशान मिलने के बाद जंगली जानवर के हमले की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। सूचना मिलने पर जगदीशपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे, जबकि हाथों और पैरों पर खरोंच के निशान भी मौजूद थे। हालांकि घटनास्थल पर खून के कोई निशान नहीं मिले। प्रारंभिक तौर पर किसी जंगली जानवर के हमले की आशंका जताई जा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट, फोरेंसिक टीम और वन विभाग के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया। टीमों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुसाफिरखाना सीओ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। आसपास के क्षेत्रों में जंगली जानवरों की गतिविधियों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने कहा कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही चल सकेगा, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में जंगली जानवरों की संभावित मौजूदगी को लेकर चिंता जताई है और प्रशासन से निगरानी बढ़ाने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस्ती के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब:सावन के पहले सोमवार पर 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंजा शिव मंदिर
    Next Article
    बलरामपुर के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब:सावन के पहले सोमवार पर हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंजा धाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment