Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस्ती के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब:सावन के पहले सोमवार पर 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंजा शिव मंदिर

    2 hours ago

    1

    0

    सावन माह के पहले सोमवार को बस्ती के प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। तड़के सुबह 4 बजे से ही भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए लंबी कतारें लग गईं। पूरे दिन शिवालय 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयघोष से गूंजते रहे। प्रसिद्ध बाबा भद्रेश्वर नाथ शिव मंदिर में सुबह से ही जलाभिषेक का क्रम शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, भांग और पुष्प अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से अभिषेक किया। भीड़ के बावजूद मंदिर समिति और प्रशासन की ओर से दर्शन-पूजन की समुचित व्यवस्था की गई। इसके अलावा तिलकपुर शिव मंदिर, देवरिया शिव मंदिर, बाबा हरदेव नाथ धाम (बहादुरपुर ब्लॉक), स्वर्गाश्रम शिव मंदिर, कौड़ीकोल (कप्तानगंज) और शहर के कंपनीबाग शिव मंदिर सहित जिले के अन्य प्रमुख शिवालयों में भी दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। वहीं महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। कई श्रद्धालुओं ने सावन सोमवार का व्रत रखकर रुद्राभिषेक और विशेष पूजन भी कराया। मंदिरों में दिनभर भजन-कीर्तन, शंख और घंटियों की मधुर ध्वनि से वातावरण पूरी तरह शिवमय बना रहा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए प्रमुख मंदिरों पर पुलिस बल तैनात रहा, जबकि स्वयंसेवकों ने दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग किया। सावन के पहले सोमवार पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने भगवान भोलेनाथ के प्रति लोगों की गहरी आस्था को एक बार फिर प्रदर्शित किया। पूरे दिन जिले के शिवालय भक्तों की भीड़ और शिव नाम के जयघोष से गुंजायमान रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्वांचल विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में:बीए एलएलबी की सभी सीटें भरीं, एलएलएम की 10 सीटें खाली
    Next Article
    अमेठी में घर के बरामदे में मिला बुजुर्ग का शव:जंगली जानवर के हमले की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment