Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में जन्माष्टमी की धूम, श्रीकृष्ण श्रृंगार की दुकानें सजीं:झूले 150 से 700 रुपए तक, कपड़े, बांसुरी और मुकुट खरीद रहे लोग

    56 minutes ago

    1

    0

    अमेठी में जन्माष्टमी को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। दुकानें भगवान श्रीकृष्ण के वस्त्र, बांसुरी, मुकुट और झूले से सज गई हैं। अलग-अलग दामों में श्रृंगार का सामान बिक रहा है और श्रद्धालु खरीदारी कर रहे हैं। जिले में 4 सितंबर को जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके साथ ही जिले के कई थानों में भी सजावट की जाएगी। बाजारों में भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े वस्त्र, बांसुरी, कपड़े, माला, मुकुट और अन्य सजावटी सामान बेचे जा रहे हैं। दुकानों पर झूला 150 रुपये, कपड़ा 30 रुपये, बांसुरी 40 रुपये, माला, मुकुट, पगड़ी 40 रुपये और इत्र 50 रुपये में बिक रहा है। वहीं, कृष्ण-राधा की मूर्ति 200 से 500 रुपये तक, गाय 600 रुपये और बड़ा झूला 700 रुपये में बाजार में उपलब्ध है। दुकानदार हरिकेश अग्रहरि ने बताया कि जन्माष्टमी के लिए विशेष रूप से दुकानें लगाई गई हैं। उन्होंने बताया कि दुकान पर अलग-अलग दामों के सभी प्रकार के श्रृंगार के सामान उपलब्ध हैं, ताकि हर वर्ग के लोग अपने लड्डू गोपाल को सजा सकें। जन्माष्टमी नजदीक आते ही बाजारों में भीड़ बढ़ने लगी है। लोग अपने घरों में कान्हा के जन्मोत्सव की तैयारी में जुट गए हैं। छोटे-छोटे झूले, सुंदर वस्त्र और चमकीले मुकुट बच्चों और महिलाओं को खूब आकर्षित कर रहे हैं। इस बार बाजार में नए डिजाइन के कपड़े और झूले भी आए हैं, जिनकी मांग ज्यादा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विकसित मेरठ की तस्वीर का वीडियो सामने आया:दिल्ली, मेरठ-हरिद्वार एक्सप्रेसवे के ऊपर दौड़ती नजर आई रैपिडट्रेन
    Next Article
    अंकित बालियान की शोकसभा आज:500 पुलिसकर्मी और PAC तैनात, 1 किलोमीटर पहले नेताओं का काफिला रोका; ई-रिक्शे से पहुंच रहे घर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment