Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राममंदिर चढ़ावा चोरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:आगरा में पुलिस ने बीच रास्ते में पकड़ा, कार्रवाई के विरोध में कार्यकर्ता आपस में भिड़े

    20 hours ago

    2

    0

    आगरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी और निर्माण के नाम पर चंदा चोरी का आरोप लगाकर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन शुरू होते ही पुलिस ने रोक दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जैन मंदिर से मनकामेश्वर मंदिर तक पैदल मार्च करना था। प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही मौके पर पुलिस पहुंची ने कार्यकर्ताओं को रोक दिया। इसे लेकर कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प भी हुई। पुलिस और कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की भी हुई। 2 तस्वीर देखिए… पुलिस की रोक के बावजूद आगे बढ़े कार्यकर्ता अरेस्ट इसी दौरान कुछ कार्यकर्ता आगे बढ़े तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और थाने ले गई। गिरफ्तारी होते देख कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अपने कदम पीछे खींच लिए। वरिष्ठ नेताओं के पीछे हटते ही कार्यकर्ताओं में बहस शुरू हो गई। कार्यकर्ता एक-दूसरे पर पुलिस के डर से पीछे हटने का आरोप लगाते नजर आए। इससे पुलिस का काम और आसान हो गया। गिरफ्तारी के विरोध में जैन मंदिर पर ही धरने पर बैठे कार्यकर्ता गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता जैन मंदिर पर ही धरने पर बैठ गए। कांग्रेसियों ने साफ कहा कि "पुलिस गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को वापस लाए, तभी धरना खत्म होगा"। काफी देर तक चले गतिरोध के बाद पुलिस को झुकना पड़ा। पुलिस बीच रास्ते से गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को वापस लेकर आई। इसके बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जैन मंदिर में दर्शन किए और शांतिपूर्वक वापस लौट गए। कांग्रेस का आरोप है कि राम मंदिर के नाम पर चंदा वसूली में गड़बड़ी हुई है। इसकी सीबीआई जांच हो और दोषियों पर कार्रवाई की जाए। इसी मांग को लेकर यह प्रदर्शन किया जाना था। पुलिस का कहना है कि बिना अनुमति के प्रदर्शन और जुलूस निकालने पर रोक है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई की गई। करीब 1 घंटे तक जैन मंदिर चौराहे पर तनाव रहा। बाद में पुलिस ने सभी को वहां से हटाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में कार से अर्धनग्न अवस्था में मिला शव:दूसरा घायल, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका;पुलिस हिरासत में दोस्त
    Next Article
    कथित चढ़ावा चोरी मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन:कानपुर देहात में दोषियों पर कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment