Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में 'क्रिटिकल कॉरिडोर' पायलट प्रोजेक्ट शुरू:सड़क हादसों पर लगेगी लगाम, घायलों को मिलेगा इलाज, कारणों की भी जांच

    2 hours ago

    1

    0

    अमेठी में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और घायलों को 'गोल्डन ऑवर' में त्वरित उपचार उपलब्ध कराने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। पुलिस महानिदेशक (DGP) के निर्देश पर जिले में 'क्रिटिकल कॉरिडोर' पायलट प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया गया है। इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत पुलिस की टीमें दुर्घटना संभावित इलाकों में तैनात रहेंगी। दुर्घटना होने पर ये टीमें तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाएंगी। इसके साथ ही, दुर्घटना के कारणों की गहन जांच भी की जाएगी। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से अमेठी पुलिस को अब और अधिक हाईटेक और मुस्तैद बनाया जाएगा। जिले के चार प्रमुख थानों - मोहनगंज, अमेठी, जगदीशपुर और गौरीगंज को इस पायलट प्रोजेक्ट के लिए चुना गया है। गठित 'क्रिटिकल कॉरिडोर टीम' अपने चिन्हित थाने के 20 किलोमीटर के दायरे में 24 घंटे सक्रिय रहेगी। इस टीम का मुख्य उद्देश्य केवल हादसे के बाद त्वरित चिकित्सा सहायता प्रदान करना नहीं है, बल्कि दुर्घटना के कारणों की वैज्ञानिक और इंजीनियरिंग स्तर पर समीक्षा करना भी है। इसका लक्ष्य भविष्य में उन 'ब्लैक स्पॉट्स' पर हादसों को रोकना है। प्रत्येक टीम में एक सब इंस्पेक्टर, एक हेड कॉन्स्टेबल और तीन कांस्टेबल तैनात किए गए हैं, जो आधुनिक उपकरणों और प्राथमिक चिकित्सा किट से लैस होंगे। यदि यह विजन अमेठी में सफल रहता है, तो इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने इस पायलट प्रोजेक्ट पर बात करते हुए कहा कि पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर जिले में चार क्रिटिकल कॉरिडोर टीमों का गठन किया गया है, जिनमें अमेठी, मोहनगंज, जगदीशपुर और गौरीगंज शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इनका मुख्य उद्देश्य वैज्ञानिक अध्ययन करना है, जिसके तहत यह पता लगाया जाएगा कि दुर्घटना किन कारणों से हुई और इसमें क्या इंजीनियरिंग समाधान आवश्यक हैं। संबंधित थाना क्षेत्र में सभी दुर्घटनाओं की विवेचना यही टीम करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महराजगंज में मंत्री राजभर को काला झंडा दिखाने पर गिरफ्तारी:जनहित किसान पार्टी ने विरोध प्रदर्शन कर रिहाई की मांग की
    Next Article
    उन्नाव में युवक की ट्रेन से कटकर मौत:हाथ पर लिखे नाम से पहचान की कोशिश, शव मॉर्च्युरी में रखा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment