Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महराजगंज में मंत्री राजभर को काला झंडा दिखाने पर गिरफ्तारी:जनहित किसान पार्टी ने विरोध प्रदर्शन कर रिहाई की मांग की

    2 hours ago

    1

    0

    महराजगंज में 16 मार्च 2026 को मंत्री ओपी राजभर के कार्यक्रम के दौरान काला झंडा दिखाने के आरोप में गिरफ्तार किसान धर्मराज चौरसिया की रिहाई की मांग तेज हो गई है। जनहित किसान पार्टी ने मंगलवार को जनपद मुख्यालय पर इस गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामसुंदर दास ने जिलाधिकारी को एक पत्र सौंपकर धर्मराज चौरसिया को तत्काल रिहा करने की मांग की। पार्टी पदाधिकारियों ने धर्मराज चौरसिया को जेल भेजे जाने पर आक्रोश व्यक्त किया। पत्र में आरोप लगाया गया है कि कार्यक्रम के दौरान शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। इसी दौरान कथित तौर पर मंत्री ओपी राजभर के इशारे पर धर्मराज चौरसिया के साथ मारपीट की गई और उन्हें गालियां दी गईं। पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि उनके महापुरुष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद बैरिस्टर शिवदयाल चौरसिया तथा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणियां कर अपमानित किया गया। जनहित किसान पार्टी का कहना है कि घटना में घायल हुए धर्मराज चौरसिया को न्याय दिलाने के बजाय पुलिस प्रशासन ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इससे कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। हालांकि, यह भी सामने आया है कि घटना के दौरान मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनकी जान बचाई थी। पार्टी ने मांग की है कि धर्मराज चौरसिया को तुरंत रिहा किया जाए और मारपीट तथा अभद्रता में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पार्टी ने यह भी बताया कि घटना का वीडियो विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल है, जो जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य हो सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा ने गैस सिलेंडर किल्लत पर प्रदर्शन किया:बहराइच में कालाबाजारी रोकने और समय पर आपूर्ति की मांग
    Next Article
    अमेठी में 'क्रिटिकल कॉरिडोर' पायलट प्रोजेक्ट शुरू:सड़क हादसों पर लगेगी लगाम, घायलों को मिलेगा इलाज, कारणों की भी जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment