Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धार्थनगर में 12 दिन बाद भी नहीं हुई कार्रवाई:निरीक्षण में दो इमारतों में चलता मिला अस्पताल, एक्स-रे और पैथोलॉजी भी संचालित

    6 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर के मोहाना चौराहे पर संचालित मोगिस हॉस्पिटल एंड पॉलीक्लिनिक, आदर्श पैथोलॉजी और आर्यन अल्ट्रासाउंड सेंटर में सामने आई गंभीर अनियमितताओं को लेकर दैनिक भास्कर में 26 और 27 फरवरी को प्रकाशित पड़ताल के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में तो आया, लेकिन 12 दिन बीत जाने के बाद भी किसी भी संस्थान पर ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। इससे स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। दैनिक भास्कर की 26 फरवरी को प्रकाशित पड़ताल में सामने आया था कि मोहाना चौराहे पर संचालित मोगिस हॉस्पिटल एंड पॉलीक्लिनिक का स्वास्थ्य विभाग में केवल 10 बेड का पंजीकरण है। जबकि वास्तविकता में अस्पताल तीन अलग-अलग इमारतों में संचालित हो रहा था। हर इमारत में मरीजों के लिए बेड लगाए गए थे और मरीजों का इलाज किया जा रहा था। पैथोलॉजी, एक्स-रे और सीआर मशीन से हो रही थी जांच पड़ताल के दौरान यह भी सामने आया था कि अस्पताल परिसर में पैथोलॉजी जांच, एक्स-रे और सीआर मशीन के माध्यम से जांच की जा रही है। इन सेवाओं के संचालन के लिए आवश्यक लाइसेंस और अनुमति स्पष्ट नहीं थी। इस स्थिति ने अस्पताल के संचालन और स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था दोनों पर सवाल खड़े कर दिए थे। बिना पंजीकरण चल रहे थे पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड सेंटर इसके अगले दिन 27 फरवरी को दैनिक भास्कर ने मोहाना चौराहे पर संचालित आदर्श पैथोलॉजी और आर्यन अल्ट्रासाउंड सेंटर को लेकर भी खुलासा किया था। जांच में सामने आया था कि इन दोनों जांच केंद्रों का स्वास्थ्य विभाग में कोई वैध पंजीकरण नहीं है, इसके बावजूद यहां मरीजों की जांच और अल्ट्रासाउंड किए जा रहे थे। निरीक्षण में दो इमारतों में मिला अस्पताल संचालन खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया। सदर नायब तहसीलदार अमित सिंह के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मोगिस हॉस्पिटल एंड पॉलीक्लिनिक का निरीक्षण किया। निरीक्षण टीम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनूप जायसवाल, नौदानिक स्थापना के पटल सहायक अभिनव मणि त्रिपाठी, माधव शुक्ला सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि अस्पताल वास्तव में दो इमारतों में संचालित हो रहा है और परिसर में एक्स-रे मशीन तथा सीआर मशीन भी संचालित अवस्था में मिली। इसके बाद अस्पताल संचालक को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा गया। नोटिस के बाद भी कार्रवाई नहीं स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस में यह स्पष्ट करने को कहा कि जब अस्पताल का पंजीकरण केवल 10 बेड का है तो दो इमारतों में इसका संचालन क्यों किया जा रहा है। साथ ही एक्स-रे और सीआर मशीन के संचालन से जुड़े वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया था। लेकिन 12 दिन बीत जाने के बाद भी किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब निरीक्षण के दौरान ही अनियमितताएं सामने आ गई थीं तो उसी समय अतिरिक्त भवन और मशीनों को सील क्यों नहीं किया गया। अवैध जांच केंद्रों पर भी नहीं हुई कार्रवाई सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि भास्कर की पड़ताल में सामने आए आदर्श पैथोलॉजी और आर्यन अल्ट्रासाउंड सेंटर का अब तक निरीक्षण तक नहीं किया गया। जबकि दोनों केंद्रों के बिना पंजीकरण संचालित होने की बात सामने आ चुकी है। मोहाना चौराहा जिले का बेहद व्यस्त स्थान है, जहां रोजाना सैकड़ों मरीज और लोग आते-जाते हैं। ऐसे इलाके में बिना पंजीकरण के पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड सेंटर का संचालन मरीजों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा माना जा रहा है। CMO बोले- मामले में होगी कार्रवाई इस पूरे मामले को लेकर जब मुख्य चिकित्सा अधिकारी से दोबारा बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले में कार्रवाई की जाएगी। हालांकि यह स्पष्ट नहीं कर सके कि कार्रवाई कब होगी। ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि जब अनियमितताएं सामने आ चुकी हैं तो कार्रवाई करने में देरी क्यों हो रही है और आखिर स्वास्थ्य विभाग किस बात का इंतजार कर रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में SI भर्ती परीक्षा 14-15 मार्च को:10 केंद्रों पर 14,400 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, तैयारियां पूरी
    Next Article
    शामली में बेमौसम कोहरा छाया, यातायात प्रभावित:कई शहरों में धुंध, मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment