Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी पुलिस IGRS रैंकिंग में प्रदेश में अव्वल:फरवरी 2026 की मासिक रैंकिंग में लगातार पांचवीं बार पहला स्थान मिला

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी फरवरी 2026 की आईजीआरएस मासिक रैंकिंग में अमेठी पुलिस को प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। यह लगातार पांचवीं बार है जब जनपद अमेठी की पुलिस ने यह उपलब्धि हासिल की है। इस रैंकिंग में जनपद अमेठी और इसके सभी थानों को 100 प्रतिशत अंकों के साथ यह सफलता मिली है। यह उपलब्धि शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के साथ-साथ शिकायतकर्ताओं से मिले संतुष्टि फीडबैक के आधार पर प्राप्त हुई है। यह कार्य पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह (नोडल अधिकारी आईजीआरएस) के पर्यवेक्षण और प्रभारी आईजीआरएस निरीक्षक चन्द्रशेखर के नेतृत्व में किया गया। थानों पर प्राप्त शिकायतों का प्रभावी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया गया। शासन द्वारा की जा रही निगरानी में अमेठी पुलिस ने आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों के निस्तारण और संतुष्टि फीडबैक में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक अमेठी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय और जनपद के थानों में नियुक्त आईजीआरएस पुलिसकर्मियों की प्रशंसा की और उन्हें भविष्य में भी पूर्ण मनोयोग से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए HPV वैक्सीन जरूरी:डॉ. मनीषा त्यागी ने कहा- जन्मदिन पर खिलौनों की जगह लगवाएं HPV वैक्सीन
    Next Article
    पीलीभीत में निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरा:मलबे के नीचे दबने से युवक की गर्दन कटने से मौत, ग्रामीणों ने निकाला बाहर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment