Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए HPV वैक्सीन जरूरी:डॉ. मनीषा त्यागी ने कहा- जन्मदिन पर खिलौनों की जगह लगवाएं HPV वैक्सीन

    4 hours ago

    1

    0

    महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस गंभीर बीमारी से बचाव के लिए समय पर HPV वैक्सीन लगवाना बेहद जरूरी है।इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा हाल ही में राष्ट्रव्यापी निशुल्क एचपीवी टीकाकरण अभियान की भी शुरुआत की गयी है। आईएमए की वर्तमान प्रेसिडेंट व वरिष्ठ गाइनोकॉलोजिस्ट डॉ. मनीषा त्यागी ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले सबसे आम कैंसर में से एक है और इसमें मृत्यु दर भी काफी अधिक है। हालांकि इस बीमारी की एक अच्छी बात यह है कि यह उन कुछ कैंसर में से है जिनकी वैक्सीन उपलब्ध है। यह मेडिकल साइंस की बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। डॉ. मनीषा के अनुसार हर बच्ची को 15 वर्ष की उम्र से पहले HPV वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए। यह वैक्सीन लड़कियों के साथ-साथ लड़कों के लिए भी रिकमेंडेड है और दोनों के लिए इसकी डोज समान होती है। उन्होंने बताया कि अगर बच्चे की उम्र 15 साल से कम है तो उसे केवल दो डोज लगती हैं। पहली डोज जिस महीने लगती है, उसके छह महीने बाद दूसरी डोज दी जाती है। वहीं अगर उम्र 15 साल से अधिक है या किसी महिला को वैक्सीन लग रही है तो उसे तीन डोज लगती हैं। इसमें पहली डोज के एक महीने बाद दूसरी और छह महीने बाद तीसरी डोज दी जाती है। डॉ. त्यागी ने कहा कि कोई भी वैक्सीन या दवा 100 प्रतिशत गारंटी नहीं देती, लेकिन HPV वैक्सीन लगभग 99 प्रतिशत तक प्रभावी मानी जाती है। यह केवल सर्वाइकल कैंसर ही नहीं बल्कि योनि के दूसरे कैंसर और एचपीवी वायरस से होने वाले अन्य कैंसर और उनके संक्रमण से भी बचाव करती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों के जन्मदिन पर खिलौने या कपड़े देने के बजाय उन्हें यह वैक्सीन लगवाना ज्यादा जरूरी है, क्योंकि यह एक जानलेवा बीमारी से बचाने का सबसे प्रभावी तरीका है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में ऑटो ने सब्जी विक्रेता को मारी टक्कर:कानपुर ले जाते समय मौत, मंडी से सब्जी लेकर लौट रहे थे घर
    Next Article
    अमेठी पुलिस IGRS रैंकिंग में प्रदेश में अव्वल:फरवरी 2026 की मासिक रैंकिंग में लगातार पांचवीं बार पहला स्थान मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment