Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरा:मलबे के नीचे दबने से युवक की गर्दन कटने से मौत, ग्रामीणों ने निकाला बाहर

    3 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत में मंगलवार सुबह निर्माणाधीन मकान का छज्जा अचानक गिरने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे में मलबे के नीचे दबने से युवक की गर्दन कट गई। जिससे अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मामला माधोटांडा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव महाराजपुर का है। जानकारी के अनुसार महाराजपुर निवासी सूरज (20) पुत्र विनोद के घर में निर्माण कार्य चल रहा था। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे सूरज मकान के छज्जे के पास काम कर रहा था। इसी दौरान कंक्रीट का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया और वह मलबे के नीचे दब गया। हादसे के बाद मौके पर परिजन और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों के अनुसार सूरज का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। सूचना मिलते ही माधोटांडा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। ग्रामीणों की मदद से मलबा हटवाकर शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। थानाध्यक्ष अशोक पाल ने बताया कि निर्माणाधीन मकान का हिस्सा गिरने से युवक की मौत हुई है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। दो दिनों में दूसरा निर्माण हादसा गौरतलब है कि जिले में पिछले दो दिनों के भीतर निर्माण कार्य के दौरान यह दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले बरखेड़ा क्षेत्र में भी बीम गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। लगातार हो रहे इन हादसों ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी पुलिस IGRS रैंकिंग में प्रदेश में अव्वल:फरवरी 2026 की मासिक रैंकिंग में लगातार पांचवीं बार पहला स्थान मिला
    Next Article
    लखनऊ नगर निगम ऑफिस की कुर्की:इनवर्टर-सोफा निकाला, NGO को 2.17 लाख रुपए का भुगतान नहीं किया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment