Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी पुलिस के निशानेबाजों ने जीते 3 पदक:2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज के साथ 20 प्रशस्ति पत्र; एमपी-5 शूटिंग में मिली शील्ड

    12 hours ago

    1

    0

    अमेठी पुलिस के खिलाड़ियों ने हाल में हुई निशानेबाजी प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने कुल 3 पदक और 20 प्रशस्ति पत्र हासिल किए। इनमें 2 रजत और 1 कांस्य पदक शामिल हैं। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया। ये प्रतियोगिताएं 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर में आयोजित हुई थीं। 25 से 27 जुलाई तक अंतर्जनपदीय लखनऊ जोन शूटिंग स्पोर्ट्स प्रतियोगिता हुई। इसके बाद 18 से 24 अगस्त तक 51वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक खेल प्रतियोगिता के तहत शूटिंग स्पोर्ट्स प्रतियोगिता आयोजित की गई। अमेठी पुलिस की ओर से मुख्य आरक्षी जोखई प्रसाद यादव, मुख्य आरक्षी ओपी राम राणा और आरक्षी सौरभ कुमार ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने 15, 25, 40 और 50 गज की स्पर्धाओं के अलावा 10 मीटर एयर पिस्टल और 300 मीटर राइफल में भी प्रतिभाग किया। जोखई प्रसाद यादव ने जीते 2 पदक मुख्य आरक्षी जोखई प्रसाद यादव ने राइफल, रिवॉल्वर, पिस्टल शूटिंग और एलार्म एफीशियेन्सी रेस की टीम व व्यक्तिगत स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने एक रजत और एक कांस्य पदक जीता। उन्हें कुल 12 प्रशस्ति पत्र भी मिले। एमपी-5 निशानेबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जोखई प्रसाद यादव को शील्ड से भी सम्मानित किया गया। सौरभ को एयर पिस्टल में सिल्वर मुख्य आरक्षी ओपी राम राणा ने प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करते हुए 7 प्रशस्ति पत्र हासिल किए। वहीं आरक्षी सौरभ कुमार ने 10 मीटर एयर पिस्टल में रजत पदक जीता। उन्हें एक प्रशस्ति पत्र भी मिला। एसपी ने खिलाड़ियों को दी बधाई एसपी सरवणन टी ने कैंप कार्यालय में सभी खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन करने और अमेठी पुलिस का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रीमद्भागवत की वैश्विक प्रासंगिकता पर पीएचडी हेडलाइन विकल्प:भागवत सिर्फ कथा नहीं, समाज और विकास का मार्ग: डॉ. गोपाल कृष्ण ने शोध में खोले गूढ़ रहस्य
    Next Article
    BHU पेड़ कटाई पर 2.65 करोड़ की पेनल्टी:33 पेड़ कटे, NGT ने लगाया 2.65 करोड़ जुर्माना; BHU प्रशासन से छात्रों ने मांगा हिसाब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment