Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Amit Shah ने सुरक्षा एजेंसियों को दिए निर्देश, घुसपैठ और आतंकवाद के खिलाफ करें AI का इस्तेमाल

    2 hours from now

    1

    0

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षा एजेंसियों को घुसपैठ से सख्ती से निपटने का निर्देश देते हुए विभिन्न राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए खुफिया आंकड़ों के कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित विश्लेषण का सोमवार को आह्वान किया। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, दो दिवसीय नौवें राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति (एनएसएस) सम्मेलन-2026 का उद्घाटन करते हुए शाह ने गृह मंत्रालय द्वारा तैयार की गई ‘प्रहार’ योजना के तहत आतंकवाद-रोधी नीति को लागू करने के लिए प्रशिक्षण पर भी जोर दिया। बयान के अनुसार, गृह मंत्री ने एजेंसियों से भगोड़ों को वापस लाकर, अनुपस्थिति में मुकदमे के प्रावधानों का इस्तेमाल कर और गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत आतंकवाद रोधी मामलों की जांच में व्यापक एवं एकीकृत दृष्टिकोण अपनाकर मुकदमों में तेजी लाने को कहा।बयान में कहा गया, ‘‘गृह मंत्री ने निर्देश दिया कि विभिन्न राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए मानक संचालन प्रक्रियाएं (एसओपी) तैयार करने के संबंध में एमएसी (मल्टी एजेंसी सेंटर) के प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध सूचनाओं का एआई आधारित विश्लेषण किया जाए। केंद्रीय गृह मंत्री ने सभी एजेंसियों को घुसपैठ के खिलाफ सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Surat Fish Market का नाम PM Modi पर रखने से विवाद, SMC ने दी सफाई
    Next Article
    Mumbai में ऑटो चालक पर हमला करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, Marathi भाषा प्रदर्शन से जुड़ा मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment